मुझे Virat Kohli के लिए दुख है! इंस्टाग्राम पर लाइक-अनलाइक विवाद के बाद जर्मन इंफ्लुएंसर LizLaz ने तोड़ी चुप्पी
विराट कोहली द्वारा जर्मन इंफ्लुएंसर लिज़लेज़ की पोस्ट लाइक और फिर अनलाइक करने से इंटरनेट पर हलचल मच गई. लिज़लेज़ ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें खुद इस बात का पता खबरों से चला और वे इस अचानक मिली चर्चा से हैरान हैं.
शुक्रवार को विराट कोहली (Virat Kohli) एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गए. उन्होंने कथित तौर पर जर्मन इंफ्लुएंसर लिज़लेज़ की एक तस्वीर को लाइक कर दिया था. थोड़ी देर बाद उन्होंने उस लाइक को अनलाइक भी कर दिया. यह साफ नहीं है कि विराट ने जानबूझकर लाइक किया था या फिर इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम की कोई गड़बड़ी हुई थी. लेकिन इस छोटी सी घटना ने पूरे इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया.
इस घटना के बाद लिज़लेज़ खुद भी काफी चर्चा में आ गईं. उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने अनुभव के बारे में बताया. उन्होंने कहा, 'मुझे तो यह भी नहीं पता था कि विराट ने मेरी तस्वीर को कब लाइक किया. मैं सुबह उठी और देखा कि मैं अचानक खबरों में छा गई हूं बहुत अजीब लगा.' मुझे खबरों से ही पता चला कि विराट ने मेरी पोस्ट लाइक की थी. कई लोगों ने अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर मेरे बारे में छपी खबरें देखकर मुझे डायरेक्ट मैसेज (DM) भेजे. आज मेरे पास बहुत सारे मैसेज आए हैं. लोग इस बात को लेकर काफी एक्साइटेड थे.'
अनलाइक होने पर क्या कहा?
जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें बुरा लगा जब विराट ने लाइक अनलाइक कर दिया, तो लिज़लेज़ ने बहुत प्यारा जवाब दिया. उन्होंने कहा, 'नहीं, मुझे निराशा नहीं हुई. बल्कि मुझे विराट के लिए थोड़ा दुख हुआ. मुझे खुशी तो हुई थी कि उन्होंने लाइक किया, लेकिन बाद में अनलाइक करने पर थोड़ा बुरा लगा. मुझे समझ नहीं आया कि यह छोटी सी बात इतनी बड़ी खबर कैसे बन गई. लोगों ने इसे कैसे इतना ध्यान दिया? शायद उनका इरादा ऐसा नहीं था, लेकिन फिर भी मैं उनके इस सपोर्ट के लिए बहुत आभारी हूं.'
अचानक मिली प्रसिद्धि का फायदा
लिज़लेज़ ने यह भी बताया कि इस वायरल होने के बाद उन्हें कई नई नौकरी के ऑफर और पूछताछ मिलने लगी हैं. वे भारत में काम करने के अवसर ढूंढ रही हैं और जल्द ही दोबारा भारत आने का प्लान बना रही हैं.
लिज़लेज़ कौन हैं?
लिज़लेज़ जिनका असली नाम जेनिफर हैं, एक जर्मन-दक्षिण अफ्रीकी ट्रैवल व्लॉगर और सिंगर हैं. भारत में उनकी फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ रही है. खासकर उनके गाने 'समोसा समोसा' के वायरल होने के बाद उन्हें भारत में काफी पसंद किया जाने लगा है.




