पिता-कोच और दोस्त के अलावा कौन है वो चौथा आदमी, जिससे Vaibhav Sooryavanshi ने की आधा घंटे बात और दोहा में रच दिया इतिहास
वैभव सूर्यवंशी ने यूएई के खिलाफ रिकॉर्ड-ब्रेकिंग पारी खेलकर पूरे क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया. मैच के बाद उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने मुकाबले से पहले किन चार लोगों के साथ बातचीत की थी.
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 24 नवंबर को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ जो कहर बरपाया, उसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा. वैभव ने महज 53 गेंद में 204 रन बनाकर इतिहास रच दिया. उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने 250 रन के लक्ष्य को महज 14.2 ओवर में ही हासिल कर लिया. मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी ने खुलासा किया कि उन्होंने किन चार लोगों से बात की, जिनसे बात करने के बाद तूफानी डबल सेंचुरी आई.
वैभव ने इस मुकाबले में 384.59 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए. यह लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट है. उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने सबसे कम गेंदों में 200 से ज्यादा रन का टारगेट हासिल किया.
वैभव ने अपनी पारी के दौरान सबसे तेज 100, 150 और 200 रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. यही नहीं, वे अब एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं.
वैभव ने मैच से पहले किन लोगों से बातचीत की?
मैच के बाद BCCI की ओर से जारी एक वीडियो में वैभव सूर्यवंशी ने कहा, मैंने कल चार लोगों से बात की. पहला अपने पिता से, दूसरा बचपन के कोच मनीष ओझा से और तीसरा अपने अंडर-19 टीम के खिलाड़ी प्रथम जाचक से.... हालांकि, चौथे आदमी का नाम वीडियो में सामने नहीं आया था.
कौन है चौथा आदमी, जिससे वैभव ने की बात?
वैभव ने बताया कि इन तीनों के अलावा, उन्होंने युवराज सिंह से बातचीत की, जो करीब 30 मिनट तक चली. इस दौरान युवराज सर ने मुझे बैटिंग के बारे में बहुत सी बातें बताई. मैं बैटिंग को लेकर परेशान था तो मैंने उनसे पूछा कि मुझे ये-ये प्रॉब्लम आ रही है तो कैसे इसमें सुधार करूं...इस पर उन्होंने आधे घंटे तक काफी कुछ एक्सप्लेन किया.
वैभव को युवराज सिंह ने क्या-क्या बताया?
- वैभव ने बताया कि युवराज सर ने बस इतना कहा कि 20 बॉल खेलता है तो उसे डिफेंड करने पर ध्यान दो. इसके अलावा, कई टेक्निकल चीजें बताई. ..तो उसने मुझे काफी हेल्प किया... तो यही माइंड सेट था कि जाकर देखूं विकेट कैसा है.. मैंने यही किया जाकर देखा एक दो बाल ,.. बैट पर अच्छी आ रही थी बॉल... तो फिर मैंने हिट करना शुरू कर दिया.
- वैभव ने कहा कि 204 रन की पारी खेलना ईजी नहीं है... लेकिन पिछले दो मैच जो गुजरे, डोमेस्टिक के भी एक मैच में रन नहीं बने तो थोड़ा मेरा मन डायवर्ट हो रहा था... लेकिन युवी सर से बात की तो मैंने उनकी सारें बातें ध्यान से सुनीं... बाद में मैंने अपने वीडियो देखे तो पता चला कि मैं यहां गलती कर रहा था... इस पर मैंने ट्राई किया और यह क्लीयर किया कि यह गलती आज नहीं होगी.
- वैभव ने कहा, "युवराज सर मेरे आइडल हैं. अगर आप आइडल से बातचीत करेंगे तो आप उनकी सारी बातें ध्यान से सुनते हैं.. .मैंने ऐसा ही किया ... उन्होंने काफी प्वाइंट टू प्वाइंट चीजें बताईं...मैंने भी बाद में अपने बैटिंग के वीडियोज देखे तो मुझे लगा कि यहां पर मैं यह गलती कर रहा हूं. .. तो फिर आज मैंने उस पर ट्राई किया... जो काफी हेल्पफुल साबित हुआ..
- वैभव सूर्यवंशी ने कहा, IPL खत्म होने के बाद जब मेरा इंटरव्यू लिया गया था ग्राउंड पर अहमदाबाद में .. तो मैंने बोला था कि मैं तीनों फॉर्मेट खेल सकता हूं. मेरे गेम में कंट्रोल है. मैं गेम सिचुएशन के हिसाब से चेंज भी कर सकता हूं. मैं लंबा खेलने की कोशिश कर रहा था... मैं ट्राई कर रहा था तो गेंद मेरे बैट में आ रही थी.. तो मैंने फिर अपनी स्ट्रेंथ को बैक किया.
वैभव के लिए अब तक कैसा रहा एशिया कप राइजिंग स्टार्स?
बता दें कि वैभव का एसीसी मेन्स एशिया कप राइजिंग में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. पहले मैच में उन्होंने नेपाल के खिलाफ 32 गेंद में 26 रन, जबकि दूसरे मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 13 गेंद में महज 11 रन बनाए थे. ऐसे में यूएई के खिलाफ 204 रनों की तूफानी पारी से उनका कॉन्फिडेंस बढ़ा होगा. भारत ए को अब 26 नवंबर को श्रीलंका ए के खिलाफ मैच खेलना है. अगर वह इसमें जीत दर्ज करती है तो उसका मुकाबला 27 नवंबर को पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ खेले जाने वाले मैच के विनर से 29 नवंबर को होगा.




