Begin typing your search...

12 September Rashifal: किसको टालनी चाहिए अनावश्यक यात्रा, कौन रखे अपने प्लान सीक्रेट, पढ़ें कल का राशिफल

12 सितंबर को ग्रहों की चाल के चलते कुछ राशियों को अपने काम और सेहत को लेकर खास सावधानी बरतनी होगी. मेष यात्रा में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं, वृषभ अपनी योजनाएं फिलहाल छिपाकर रखें और कर्क सेहत के मामले में लापरवाही न करें.

12 September Rashifal: किसको टालनी चाहिए अनावश्यक यात्रा, कौन रखे अपने प्लान सीक्रेट, पढ़ें कल का राशिफल
X

12 सितंबर का राशिफल 

State Mirror Astro
Edited By:State Mirror Astro5 Mins Read

Updated on: 11 Sept 2026 12:26 PM IST

12 सितंबर का दिन कुछ राशियों के लिए संभलकर कदम उठाने वाला रहेगा. मेष राशि वालों को बेवजह की यात्रा से बचना बेहतर होगा, जबकि वृषभ राशि के जातकों को अपनी योजनाएं हर किसी से साझा करने से बचने की सलाह दी जाती है. वहीं कर्क राशि वालों के लिए सेहत से जुड़ी सावधानी जरूरी रहेगी और पुरानी बीमारी को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है.

राशिफल के अनुसार, शनिवार का दिन कुछ लोगों के लिए नए मौके लेकर आएगा तो कुछ को अपने फैसलों में सावधानी बरतनी होगी. ऐसे में जरूरी है कि किसी भी काम में जल्दबाजी न करें और परिस्थिति को समझकर ही आगे बढ़ें. आइए जानते हैं 12 सितंबर को मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है.

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा. कामकाज में नए अवसर मिलेंगे और रुके काम पूरे होंगे. नई योजना से लाभ हो सकता है. आपके अनुभव काम आएंगे. जल्दबाजी में फैसला न लें. नौकरीपेशा लोगों को लाभ के साथ नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं. आज अनावश्यक यात्रा टालना बेहतर रहेगा.

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को आज धैर्य से काम लेना होगा. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा. किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें और अपनी योजनाएं गुप्त रखें. खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है. कारोबार में नई साझेदारी के अवसर मिल सकते हैं. प्रेम जीवन में साथी का सहयोग मिलेगा. सेहत का ध्यान रखें.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को पुरानी परेशानियों से राहत मिल सकती है. अधूरे काम पूरे होंगे और कार्यक्षेत्र में प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. गुस्से पर नियंत्रण रखें. कारोबार में नए अवसर मिलेंगे और साझेदारी के पुराने मतभेद दूर होंगे. प्रेम जीवन अच्छा रहेगा. स्वास्थ्य भी अनुकूल रहेगा.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को आज मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है. सामाजिक दायरा बढ़ेगा और नए अवसर मिलेंगे. आलस्य से बचें और काम पर ध्यान दें. लेन-देन में सावधानी बरतें. नया कारोबार शुरू करने वालों को लाभ के अवसर मिल सकते हैं. परिवार और दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा. पुरानी बीमारी को नजरअंदाज न करें.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा. भाग्य का साथ मिलेगा और नया काम शुरू करने के अवसर मिलेंगे. मित्रों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा. दिन के दूसरे हिस्से में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, इसलिए जल्दबाजी न करें. वरिष्ठ अधिकारियों की सलाह मानें और बाहरी लोगों को निजी मामलों में दखल न देने दें. दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा. लंबित काम पूरे होंगे और मेहनत की सराहना होगी. सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी. नौकरी में नए अवसर और कारोबार में लाभ मिल सकता है. अनावश्यक खर्चों से बचें. दांपत्य जीवन मधुर रहेगा. बदलते मौसम में स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा. कई नए अवसर मिलेंगे और नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं. मित्र से कहासुनी हो सकती है, इसलिए संयम रखें. कारोबार और नई नौकरी में कुछ चुनौतियां आएंगी. प्रेम जीवन में तालमेल बनाए रखें. योग और व्यायाम से स्वास्थ्य बेहतर रहेगा.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन मिश्रित रहेगा. आय के नए स्रोत मिल सकते हैं. परिवार में अनुशासन और तालमेल बनाए रखें. किसी महत्वपूर्ण फैसले में अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें. करियर और कारोबार में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है. मान-सम्मान बढ़ेगा. शिक्षा से जुड़े लोगों को सफलता मिलने के योग हैं.

धनु राशि

धनु राशि वालों को आज अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है. जरूरी कामों को प्राथमिकता दें और फैसले सोच-समझकर लें. कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने का अवसर मिलेगा. भाग्य का साथ मिलने से आर्थिक लाभ हो सकता है. परिवार के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है. कानूनी मामलों में राहत मिलने की संभावना है.

मकर राशि

मकर राशि वालों को आज महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी. प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों को अच्छी डील मिल सकती है. किसी खास व्यक्ति की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है. उधारी और लेन-देन में सावधानी रखें. नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है और कारोबार में लाभ मिलेगा. प्रेम जीवन अच्छा रहेगा. संतान और स्वास्थ्य से जुड़ी चिंता हो सकती है.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को आज सुख-सुविधाओं का लाभ मिलेगा. साझेदारी में काम करने वालों को बड़ा अवसर मिल सकता है. दूसरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें. सरकारी मामलों में सफलता मिलने से चिंता दूर होगी. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. पुरानी बीमारी में राहत मिल सकती है.

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा. पुराने मामले से राहत और अचानक धन लाभ हो सकता है. नौकरी में मनपसंद काम मिलने की संभावना है. कारोबार में अच्छी डील हो सकती है और कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है. हालांकि, पेट संबंधी परेशानी हो सकती है. कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहें.

राशिफल
अगला लेख