Begin typing your search...

पर्पल जैकेट और पैंट पहन अवॉर्ड फंक्शन में छाईं Rasika Dugal, इस ब्रांड का आउटफिट, जानें कितनी है कीमत

इंडियन स्ट्रीमिंग एकेडमी अवॉर्ड्स 2026 में अपने बेहद खूबसूरत और शाही अंदाज से सबका ध्यान खींच लिया. पर्पल रंग के आउटफिट, हल्के मेकअप और खूबसूरत ज्वेलरी के साथ रसिका का लुक काफी क्लासी नजर आया.

rasika dugal
X

पर्पल जैकेट और पैंट पहन छाईं Rasika Dugal

( Image Source:  instagram-@rasikadugal )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 19 July 2026 3:59 PM IST

इडियन स्ट्रीमिंग एकेडमी अवॉर्ड्स 2026 में एक्ट्रेस रसिका दुग्गल ने अपने बेहद क्लासी और रॉयल लुक से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. पर्पल रंग की डिजाइनर जैकेट और मैचिंग पैंट में उनका अंदाज बेहद एलिगेंट नजर आया. सटल मेकअप, खूबसूरत ज्वेलरी और स्टाइलिश बैग ने उनके पूरे लुक को और भी खास बना दिया.

रसिका ने इस इवेंट के लिए Raw Mango ब्रांड का आउटफिट चुना था. सिर्फ उनके आउटफिट की कुल कीमत करीब 1.39 लाख रुपये है, जिसने उनके फैशन स्टेटमेंट को और भी शानदार बना दिया.

रसिका दुग्गल ने क्या पहना?

इस खास मौके पर रसिका ने Raw Mango ब्रांड का पर्पल रंग का निलोफर जैकेट पहना, जिसकी कीमत 78,800 रुपये है. इसके साथ उन्होंने उसी कलेक्शन की निलोफर पैंट पहनी, जिसकी कीमत 60,400 रुपये है. इस तरह सिर्फ उनके आउटफिट की कुल कीमत करीब 1.39 लाख रुपये रही.

'इंद्रनील' बैग ने बढ़ाई लुक की शान

रसिका ने अपने लुक को और खास बनाने के लिए Meera Mahadevia का शानदार 'इंद्रनील' बैग कैरी किया. यह हाथ से तैयार किया गया खास बैग है, जिसमें एंटीक किंखाब फैब्रिक, विंटेज फिलिग्री फ्रेम और सेमी-प्रेशियस स्टोन्स का खूबसूरत काम किया गया है. इस बैग ने उनके पूरे लुक में रॉयल टच जोड़ दिया.

कैसा है मेकअप और ज्वेलरी?

एक्ट्रेस ने अपने मेकअप को ज्यादा हैवी नहीं रखा. उन्होंने न्यूड बेस, हल्का आई मेकअप, सॉफ्ट लिप शेड और चेहरे पर नेचुरल ग्लो के साथ मिनिमल मेकअप चुना. बालों को साफ-सुथरे लो बन में स्टाइल किया गया, जिससे उनका पूरा लुक और भी ग्रेसफुल दिखाई एक्ट्रेस ने सिल्वर टोन का खूबसूरत चोकर नेकपीस, मैचिंग झुमके और उंगलियों में स्टेटमेंट रिंग्स पहनीं. उनकी ज्वेलरी आउटफिट के साथ पूरी तरह मेल खा रही थी और बिना ज्यादा भड़कीली लगे उनके लुक को और अट्रैक्टिव बना रही थी.

लोगों को क्यों पसंद आया यह लुक?

रसिका दुग्गल का यह लुक इस बात का शानदार उदाहरण है कि बिना ज्यादा चमक-दमक के भी स्टाइलिश और रॉयल दिखा जा सकता है. पर्पल आउटफिट, सटल मेकअप, खूबसूरत ज्वेलरी और खास बैग ने मिलकर उनके पूरे लुक को बेहद शानदार बना दिया. फैशन पसंद करने वाले लोग उनके इस एलिगेंट अंदाज की खूब तारीफ कर रहे हैं.

अगला लेख