Begin typing your search...

55 की उम्र में Noah Wyle कैसे हैं इतने फिट, ‘The Pitt’ फेम एक्टर रोजाना करते हैं ये एक्सरसाइज

अमेरिकन एक्टर Noah Wyle को Sexiest Man Alive 2026 चुना गया है. 55 की उम्र में एक्टर एकदम फिट हैं. इसके लिए वह फिजिकल एक्टिविटी और रोजाना पिलाटेस करते हैं.

Noah Wyle
X
( Image Source:  instagram-@therealnoahwyle )
हेमा पंत
Edited By:हेमा पंत4 Mins Read

Updated on: 28 Oct 2026 2:36 PM IST

55 साल की उम्र में भी हॉलीवुड एक्टर नोआ वाइल अपनी फिटनेस और लुक्स से लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. People मैगजीन ने उन्हें साल 2026 का ‘Sexiest Man Alive’ चुना है. टीवी सीरीज ‘ER’ और ‘The Pitt’ में अपनी एक्टिंग से पहचान बनाने वाले नोआ के लिए यह खिताब खास है. लेकिन उनकी फिटनेस के पीछे सिर्फ अच्छे लुक्स नहीं, बल्कि रोजमर्रा की आदतें और खुद को एक्टिव रखने की कोशिश भी शामिल है.

नोआ वाइल उम्र बढ़ने के साथ अपनी सेहत को लेकर पहले से ज्यादा सजग हो गए हैं. वह फिट रहने के लिए लगभग हर दिन एक्सरसाइज करते हैं और पिलाटेस को भी अपने रूटीन का हिस्सा बना चुके हैं. इसके अलावा, वह रोजमर्रा की एक्टिविटीज के जरिए भी शरीर को एक्टिव रखने पर ध्यान देते हैं.

‘द पिट’ के लिए कैसे किया खुद को तैयार

नोआ वाइल मेडिकल सीरीज ‘द पिट’ में डॉक्टर माइकल के रोल में नजर आए थे. इस किरदार को असली डॉक्टरों जैसा दिखाने के लिए उन्होंने अपने साथ काम करने वाले कलाकारों को एक खास प्रैक्टिस करने को कहा. सभी को करीब 15 घंटे तक खड़े रहना था और यह महसूस करना था कि इतने लंबे समय तक काम करने पर शरीर पर क्या असर पड़ता है. उन्हें ध्यान देना था कि कब पैर दुखने लगते हैं, पीठ में दर्द होता है और कब थकान महसूस होने लगती है. इस अभ्यास से कलाकारों को समझने में मदद मिली कि लंबे समय तक अस्पताल में काम करने वाले डॉक्टर कितनी थकान महसूस करते हैं. इससे वे अपने किरदारों को पर्दे पर ज्यादा असली तरीके से निभा सके.

क्या है NEAT ?

नोआ वाइल ने फिट रहने के लिए ऐसा तरीका भी अपनाया, जिसे नॉन-एक्सरसाइज एक्टिविटी थर्मोजेनेसिस (NEAT) कहा जाता है. इसका मतलब है कि जिम में एक्सरसाइज किए बिना भी रोज के छोटे-छोटे कामों से शरीर को एक्टिव रखा जा सकता है. जैसे थोड़ी देर पैदल चलना, लिफ्ट की जगह सीढ़ियों से जाना, घर की सफाई करना या गाड़ी धोना. इन कामों से शरीर की एनर्जी खर्च होती है और दिनभर बैठे रहने की आदत भी कम होती है. वहीं, खड़े रहने पर पैरों, पीठ और पेट की मांसपेशियों को शरीर का संतुलन बनाए रखने के लिए काम करना पड़ता है. हालांकि, घंटों लगातार खड़े रहना जरूरी नहीं है. बीच-बीच में बैठना, थोड़ा चलना और शरीर को आराम देना भी उतना ही जरूरी है.

55 की उम्र में नोआ वाइल कैसे रहते हैं फिट?

55 साल की उम्र में भी नोआ वाइल खुद को फिट और एक्टिव रखने के लिए अपने रोज के रूटीन पर खास ध्यान देते हैं. पहले वह किसी फिल्म या शो की शूटिंग से कुछ हफ्ते पहले ही जिम जाना शुरू कर देते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है. उम्र बढ़ने के साथ उन्हें समझ आ गया है कि सेहत अच्छी रखने के लिए रोज थोड़ा समय एक्सरसाइज को देना जरूरी है. यही वजह है कि वह लगभग हर दिन कसरत करने की कोशिश करते हैं.

पिलाटेस करते हैं नोआ

नोआ की फिटनेस रूटीन में पिलाटेस भी शामिल है. इस एक्सरसाइज को करने के लिए उनकी पत्नी ने उन्हें इंस्पायर किया था. इससे शरीर को मजबूत बनाने, बैलेंस सुधारने और आसानी से चलने-फिरने में मदद मिल सकती है. नोआ का मानना है कि बढ़ती उम्र में फिट रहने के लिए सिर्फ कसरत ही नहीं, बल्कि खुश रहना, हंसना और शरीर को एक्टिव रखना भी जरूरी है.

अगला लेख