Begin typing your search...

लाइम ग्रीन लहंगा, गोल्ड ज्वेलरी और रेड बिंदी! Sonam Kapoor का वायरल बेबी शावर लुक; देखें खास तस्वीरें

सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने 8 फरवरी 2026 को अपने दूसरे बच्चे की खुशी में गोद भराई का आयोजन किया. लाइम ग्रीन लहंगे में सोनम का ट्रेडिशनल और ग्रेसफुल लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.

sonam kapoor baby shower 2026 second pregnancy look
X
( Image Source:  Instagram: sonamkapoor )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय

Updated on: 9 Feb 2026 8:30 AM IST

सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और आनंद आहूजा (Anand Ahuja) अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे है. 8 फरवरी 2026 को सोनम कपूर की धूमधाम से गोद भराई हुई. जिसकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर चा चुकी है. सोनम कपूर हमेशा की तरह बहुत स्टाइलिश और खूबसूरत लग रही थी. बेबी शावर के फंक्शन में उन्होंने बहुत सादगी और शालीनता बनाए रखी, जो उनकी मातृत्व वाली खूबसूरती और स्टाइल से पूरी तरह मैच कर रही थी. यह देखकर सब मंत्रमुग्ध हो गए.

इस बेबी शावर में उनके करीबी दोस्त, परिवार के सदस्य और फिल्म व फैशन इंडस्ट्री से कुछ चुनिंदा लोग आए थे. घर का माहौल बहुत प्यारा और गर्मजोशी भरा था. सोनम ने लाइम ग्रीन या पेस्टल ग्रीन कलर का लहंगा पहना था, जो बहुत सुंदर और कम्फर्ट लग रहा था. इस लहंगे के साथ उन्होंने मैचिंग वाली केप पहनी थी. लहंगे पर छोटे-छोटे नाजुक फूलों की कढ़ाई की गई थी, जो इसे और भी अट्रैक्टिव बना रही थी. केप को उन्होंने कंधों पर खूबसूरती से लपेटा हुआ था, जिससे पूरा लुक बहुत नेचुरल लग रहा था.

Instagram: sonamkapoor

चर्चा में सोनम का लाइम ग्रीन लहंगा

इस पूरे प्रेग्नेंसी सीजन में सोनम ने हमेशा ईजी और कम्फर्टेबल कपड़े चुने हैं. उन्होंने भारी प्लीट्स या ज्यादा लेयर्स वाले लहंगे की बजाय कुछ आसान और फ्लोइंग स्टाइल रखा. लहंगे के साथ उन्होंने मैचिंग ब्लाउज पहनी थी, जिसमें भी वही फूलों वाली कढ़ाई थी. दुपट्टे को उन्होंने पल्लू स्टाइल में खूबसूरती से लपेटा था. उनका पूरा लुक सिंपल था, लेकिन इतना खूबसूरत कि देखते ही बनता था. सोनम ने अपने घने बालों को एक साफ-सुथरे जूड़े में बांधा था. माथे पर छोटी सी लाल बिंदी लगाई थी, जो उनकी शादीशुदा लुक को और निखार रही थी. लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींचा उनके भारी सोने के गहनों ने मोटा सोने का हार, बड़े-बड़े झुमके, हाथों में कई लेयर वाली चूड़ियां, उंगलियों में अंगूठियां और रेड लिपस्टिक.

Instagram: sonamkapoor

ये गेस्ट हुए शामिल

ये सब मिलकर उनके लुक को बहुत शानदार और ग्लैमरस बना रहे थे. उनकी प्रेग्नेंसी ग्लो और मुस्कान ने तो सबको दिल जीत लिया. मेहमानों की लिस्ट भी कमाल की थी. बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां आईं थी. करीना कपूर खान नीले और सफेद रंग के सूट में आईं, जिसमें गोटा पत्ती का काम था. उन्होंने बालों को जूड़े में बांधा, झुमके पहने और बिंदी लगाई बहुत एलिगेंट लग रही थी. खुशी कपूर ने सफेद और पीले रंग की साड़ी पहनी थी. उनके बाल खुले थे, और उन्होंने मोतियों का हार और मैचिंग झुमके पहने थे बहुत प्यारा लुक था. इसके अलावा भूमि पेडनेकर, शबाना आज़मी, मसाबा गुप्ता, अनिल कपूर, अंशुला कपूर, महीप कपूर, अर्जुन कपूर और कपूर परिवार के कई अन्य सदस्य भी वहां मौजूद थे. सबने खूबसूरत एथनिक ऑउटफिट पहने थे और खुशी-खुशी इस खास मौके को सेलिब्रेट किया.

Instagram: sonamkapoor

दूसरी बार बनेंगे माता-पिता

सोनम और आनंद की शादी 2018 में हुई थी. उन्होंने 2022 में अपने पहले बेटे वायु का स्वागत किया था. नवंबर 2025 में सोनम ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी वो राजकुमारी डायना से इंस्पायर्ड गुलाबी ड्रेस में थीं और वो फोटो बहुत वायरल हुई थी. लेकिन गोद भराई में उन्होंने ट्रेडिशनल भारतीय लहंगा चुना, जो उनकी स्टाइल और इंडियन कल्चर दोनों को दिखाता है. यह पूरा इवेंट इतना सुंदर था कि सोनम का यह लुक और उनका स्टाइल निश्चित रूप से उनके लाखों फैंस के लिए नया फैशन ट्रेंड बन सकता है.

bollywood
अगला लेख