Begin typing your search...

सर्दी में रोज खा लिया 1 आंवला तो शरीर को मिलेंगे गजब के फायदे, कच्चा नहीं खाते तो अपनाएं ये तरीके

सर्दी में आंवला खाया जाता है. इसे खाने से इम्यूनिटी बेहतर होती है. इसके अलावा, डाइजेशन में भी मदद करता है. अगर आप कच्चा नहीं खा सकते तो जूस और कैंडी के तौर पर खाएं.

सर्दी में रोज खा लिया 1 आंवला तो शरीर को मिलेंगे गजब के फायदे, कच्चा नहीं खाते तो अपनाएं ये तरीके
X
हेमा पंत
Edited By:हेमा पंत4 Mins Read

Updated on: 17 Nov 2026 11:19 AM IST

सर्दियों के मौसम में मार्केट में आंवला की भरमार ह . छोटा सा दिखने वाला यह फल पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है. इसमें विटामिन C के साथ एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर भी मौजूद होते हैं, जो शरीर की इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करने, पाचन को बेहतर रखने और त्वचा व बालों की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकते हैं.

यही वजह है कि ठंड के मौसम में रोजाना एक आंवला खाने की सलाह दी जाती है. रोजाना से इसे डाइट में शामिल करने से शरीर को कई तरह के पोषक तत्व मिल सकते हैं. अगर आप कच्चा नहीं खा सकते हैं, तो इसे छोटे टुकड़ों में काटकर शहद के साथ खाया जा सकता है या फिर आंवले का जूस बनाकर पिया जा सकता है.

रोजाना एक आंवला खाने के फायदे?

ठंड के मौसम में सर्दी-जुकाम एक आम समस्या है. ऐसे में आंवला खाने से फायदा हो सकता है. इसमें मौजूद विटामिन C शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को सामान्य रूप से काम करने में मदद करता है. साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में भूमिका निभाते हैं.

2. कैसे डाइजेशन में आंवला है फायदेमंद?

अगर आपको अक्सर पेट भारी रहने या कब्ज की परेशानी होती है, तो आंवला खाना फायदेमंद हो सकता है. इसमें फाइबर पाया जाता है, जो पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाने और मल त्याग को आसान रखने में मदद करता है. हालांकि, इसके साथ पर्याप्त पानी पीना भी जरूरी है.

3. आंवला खाने से बालों पर क्या असर पड़ता है?

आंवले में विटामिन C होता है, जो बॉडी में कोलेजन बनाने का काम करता है. कोलेजन त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी होता है. इसके अलावा, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव नुकसान से बचाने में मदद करते हैं.

4. बॉडी को एंटीऑक्सीडेंट क्यों जरूरी?

आंवले में कई ऐसे प्राकृतिक तत्व होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं. इसलिए इसे संतुलित खानपान का हिस्सा बनाना अच्छा विकल्प हो सकता है.

कच्चा आंवला नहीं खा सकते तो इन तरीकों से करें सेवन

  • अगर आपको आंवले का खट्टा स्वाद पसंद नहीं है, तो इसे खाने के दूसरे तरीके अपना सकते हैं.
  • आंवला जूस: आंवले को पानी के साथ पीसकर छान लें. स्वाद के लिए इसमें थोड़ा पानी और पुदीना मिला सकते हैं.
  • आंवले की चटनी: आंवले को धनिया, पुदीना, हरी मिर्च और थोड़ा जीरा मिलाकर पीस लें. इससे खाने का स्वाद भी बढ़ेगा.
  • आंवले का अचार: आंवले को हल्का उबालकर मसालों और सरसों के तेल के साथ अचार बना सकते हैं.
  • आंवला कैंडी: आंवले को पकाकर छोटे टुकड़ों में काटें और हल्की मिठास के साथ तैयार करें. ध्यान रखें कि इसमें चीनी की मात्रा सीमित हो.
  • आंवला पाउडर: सूखे आंवले का पाउडर पानी या दही में मिलाकर भी खा सकते हैं.

कितना आंवला खाना चाहिए?

आंवला सेहत के लिए अच्छा है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि इसे जरूरत से ज्यादा खाना शुरू कर दें. शुरुआत में थोड़ी मात्रा से सेवन करें और अपनी पाचन क्षमता के अनुसार इसे डाइट में शामिल करें. अगर आपको एसिडिटी, पेट से जुड़ी परेशानी है या आप नियमित दवाएं लेते हैं, तो रोजाना सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है.

नोट: आंवला पौष्टिक फल है, लेकिन यह किसी बीमारी का इलाज नहीं है. अच्छी सेहत के लिए संतुलित भोजन, पर्याप्त नींद और नियमित शारीरिक गतिविधि भी जरूरी है. इसके अलावा, अगर आपको किसी भी तरह की कोई परेशानी है, तो डाइट में आंवला शामिल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

अगला लेख