देश में नशे का बढ़ता जाल! 3.96 लाख NDPS केस लंबित, 22 राज्यों में नहीं बनी स्पेशल कोर्ट, आंकड़ों से जानें भारत का हाल
देशभर में NDPS एक्ट के तहत 3.96 लाख मामले लंबित हैं. आंकड़ों से जानिए किस राज्य में सबसे ज्यादा NDPS केस हैं और कौनसे शहर नशे से ज्यादा जूझ रहे हैं.
देशभर में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्स्टेंस (NDPS) एक्ट के तहत करीब 3.96 लाख मामले लंबित हैं. इन मामलों का जल्द निपटारा करने के लिए गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नशे से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए अलग से विशेष अदालतें (स्पेशल NDPS कोर्ट) बनाने के निर्देश दिए हैं. यह फैसला तब लिया गया, जब गृह मंत्रालय की एक बैठक में बताया गया कि अब भी 22 राज्यों ने विशेष NDPS कोर्ट नहीं बनाई हैं.
पिछले छह महीनों में गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों और गृह सचिवों के साथ कई बैठकें की हैं. इन बैठकों में लंबित मामलों को कम करने के लिए विशेष NDPS अदालतें बनाने पर जोर दिया गया. पिछले महीने हुई एक बैठक में पता चला कि पंजाब में NDPS एक्ट के तहत करीब 60 हजार मामले लंबित हैं, लेकिन वहां एक भी विशेष NDPS कोर्ट नहीं है. आइये डेटा से जानते हैं पूरी डिटेल
किस राज्य में सबसे ज्यादा एनडीपीएस केस?
भारत के पंजाब राज्य में सबसे ज्यादा एनडीपीएस केस हैं, जिनकी तादादा कुल 60 हजार है. इसके बाद केरल का नंबर आता है, जहां कुल मामले 50 हजार हैं.
भारत किस शहर में सबसे ज्यादा नशा?
भारत में सबसे ज्यादा नशा जिस शहर में होता है उस लिस्ट में पहला नाम कन्नूर है, इसके बाद मल्लपुरम और फिर कोच्चि है.
किस देश में सबसे ज्यादा नशे के मामले?
पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा नशे के मामले यूएस से आते हैं, जिनकी तादाद कुल 6.2 फीसद है. इसके बाद ईरान और ग्रीनलैंड हैं, जहां मामले 5.5 और 5 फीसद हैं.
भारत में नशे के कारण?
भारत में नशे के कई कारण हैं, जिसमें से अहम पाकिस्तान और अफगानिस्तान से बॉर्डर का लगना भी है. दोनों ही देश अफीम की खेती के लिए मशहूर हैं. इसके साथ ही पीयर प्रेशर भी एक कारण है.




