Begin typing your search...

बाइक पर आए, जवानों पर AK 47 से फायरिंग और फिर हो गए फरार, कुलगाम में CRPF पर हमले से मचा हड़कंप, 3 जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर अज्ञात हमालवरो ने गोली चलाई. हमले के बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया है. बाइक सवार हमलावरों की तलाश में पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

बाइक पर आए, जवानों पर AK 47 से फायरिंग और फिर हो गए फरार, कुलगाम में CRPF पर हमले से मचा हड़कंप, 3 जवान घायल
X
( Image Source:  ANI )
हेमा पंत
Edited By:हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 11 Nov 2026 4:04 PM IST

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की कोशिश की गई है. कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर उस वक्त अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए हमलावरों ने CRPF की पेट्रोलिंग पार्टी पर गोलियां चला दीं. इसी के साथ अब बताया जा रहा है कि जवानों पर AK47 से फायरिंग की गई है.

जवानों को संभलने का मौका मिलता, उससे पहले ही हमलावर फायरिंग करके वहां से भाग निकले. इस हमले में CRPF के तीन जवान घायल हो गए हैं. जिसमें से एक हालात गंभीर बताई जा रही है. घटना के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया और पूरे इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया.

कब हुई फायरिंग?

जानकारी के मुताबिक, यह घटना बुधवार दोपहर करीब 2:15 बजे की है. कुलगाम में CRPF की पेट्रोलिंग पार्टी अपनी ड्यूटी पर तैनात थी. इसी दौरान मोटरसाइकिल से पहुंचे हमलावरों ने जवानों को निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी. अचानक हुई गोलीबारी से मौके पर तनाव फैल गया. हमलावरों ने कुछ देर तक गोलियां चलाईं और फिर बाइक से फरार हो गए.

कितने हुए घायल

इस हमले में तीन CRPF जवान घायल हुए हैं. घटना के बाद उन्हें तुरंत अनंतनाग जिले के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. जवानों ने भी हमले का जवाब दिया. हालांकि, हमलावरों को पकड़ने से पहले ही वे मौके से निकलने में कामयाब हो गए.

QRT ने संभाला मोर्चा

फायरिंग की सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने तेजी से कार्रवाई शुरू कर दी. क्विक रिएक्शन टीम (QRT) को घटनास्थल पर भेजा गया. इसके बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई, ताकि हमलावर किसी रास्ते से भागकर दूर न निकल सकें. सुरक्षाबल अब हमलावरों की पहचान करने और उनका पता लगाने में जुटे हैं. आसपास के इलाकों में भी तलाशी ली जा रही है. सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है. फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है और अधिकारी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं.

अगला लेख