विलियम का हाथ थामना और किस करना, वेडिंग गाउन में प्यारी लगीं Jennifer Winget, शादी के सुंदर फोटोज
एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट और विलियम की शादी 16 जुलाई को हुई थी. दोनों ने यूके में शादी की. वेडिंग गाउन में जेनी बहुत प्यारी लग रही थीं. सामने आए हैं कुछ सुंदर फोटोज.
एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने शादी कर ली है. यह उनकी दूसरी शादी है इससे पहले उन्होंने करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी. जेनिफर ने दूसरी शादी अपने लॉगटाइम बॉयफ्रेंड विलियम इश्माएल से की है जो एक बिजनेसमैन हैं. अब दोनों की शादी की कुछ खूबसूरत फोटोज सामने आई हैं. सबसे पहली फोटो में जेनिफर अपने होने वाले जीवनसाथी विलियम को गले लगा रही हैं.
दूसरी फोटो में उन्होंने अपने गाउन का कोना पकड़ा हुआ है और वो अपनी रिंग को हाइलाइट कर रही हैं. तीसरी फोटो में वो शानदार पोज दे रही हैं. एक फोटो में वो विलियम को किस कर रही हैं. एक फोटो में वो बेहद इमोश्नल नजर आ रही हैं.
इनमें खास हो वो फोटो जिसमें विलियम ने जेनिफर को गोद में उठाया हुआ है और दोनों एक दूसरे की नजरों में खोए हुए हैं. एक शानदार फोटो में वो एक दूसरे का हाथ थामे सीढ़ियों से नीचे उतर रहे हैं. विलियम इश्माएल सिंगापुर के रहने वाले बिजनेसमैन हैं.
वह फाइनेंस और डिजिटल एसेट्स सेक्टर में काम करते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एमएचसी डिजिटल ग्रुप में बिजनेस डेवलपमेंट और ट्रेडिंग डायरेक्टर हैं. उन्होंने साल 2022 में इस कंपनी को जॉइन किया था.
विलियम ने अपने करियर की शुरुआत फाइनेंस सेक्टर से की. उन्होंने करीब 10 साल तक यूबीएस इंवेस्टमेंट बैंक में काम किया. यहां उन्होंने ट्रेडिंग और फॉरेक्स से जुड़े कई अहम पदों पर जिम्मेदारी निभाई. जहां जेनीफर विंगेट मनोरंजन जगत का बड़ा नाम हैं, वहीं विलियम इश्माएल बेहद प्राइवेट लाइफ जीना पसंद करते हैं. उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी प्राइवेट है. दोनों ने यूके में 16 जुलाई को शादी कर ली थी.
जेनिफर और विलियम के रिश्ते की खबरें इसी साल चर्चा में आई थीं. दोनों को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आईं, लेकिन उन्होंने अपने रिश्ते पर कभी खुलकर कुछ नहीं कहा. दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा कैमरों और सोशल मीडिया की चकाचौंध से दूर रखा.




