Begin typing your search...

मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में कॉमेडियन Zakir Khan का वीडियो वायरल, फैंस पूछ रहे हैं- क्या हुआ?

सोशल मीडिया पर ज़ाकिर खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे लीलावती अस्पताल के कमरे में नजर आ रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंतित हैं, हालांकि कॉमेडियन पहले ही अपनी हेल्थ और ब्रेक को लेकर सफाई दे चुके हैं.

zakir khan viral video lilavati hospital health update
X
( Image Source:  Instagram: zakirkhan_208 )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय3 Mins Read

Published on: 15 March 2026 9:35 AM

स्टैंड-अप कॉमेडियन ज़ाकिर खान (Zakir Khan) का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वे मुंबई के मशहूर लीलावती हॉस्पिटल में नजर आ रहे हैं. लोग देखकर काफी चिंतित हो गए हैं क्योंकि वीडियो में ज़ाकिर अस्पताल के कमरे में आराम करते दिख रहे हैं. यह वीडियो असल में उनके छोटे भाई अरबाज़ खान के रमजान स्पेशल व्लॉग का एक हिस्सा है.

व्लॉग में अरबाज़ ने अस्पताल के कमरे की कुछ झलकियां दिखाई हैं. वीडियो में ज़ाकिर और अरबाज़ दोनों भाई साथ बैठकर भारत बनाम इंग्लैंड के टी20 वर्ल्ड कप मैच का मजा लेते नजर आते हैं. ज़ाकिर मजाकिया अंदाज में कहते भी सुनाई देते हैं कि 'मैच अभी फंसा हुआ है. ' उनके कपड़ों पर लीलावती हॉस्पिटल का नाम साफ दिख रहा है, जिससे साफ पता चलता है कि यह मुंबई का लीलावती हॉस्पिटल ही है.

वीडियो वायरल होते ही फैंस की चिंता बढ़ गई. सोशल मीडिया पर लोग कमेंट्स में पूछ रहे हैं, 'ज़ाकिर भाई को क्या हो गया?', 'वे अस्पताल में क्यों हैं?', 'क्या वे ठीक हैं?' कई फैंस उनकी जल्दी सेहत ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं और 'गेट वेल सून' जैसे मैसेज भेज रहे हैं. खासकर ईद के समय यह खबर देखकर सब और ज्यादा परेशान लग रहे हैं. लेकिन अच्छी बात यह है कि ज़ाकिर खान ने पहले ही अपनी सेहत को लेकर साफ-साफ बात कर रखी है.

कुछ महीने पहले उन्होंने स्टैंड-अप कॉमेडी से लंबा ब्रेक लेने का ऐलान किया था. उन्होंने कहा था कि यह ब्रेक 3, 4 या शायद 5 साल तक का हो सकता है। इसका कारण बताया था कि वे अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहते हैं और कुछ दूसरी चीजें भी ठीक करना चाहते हैं।बाद में जब इंटरनेट पर उनकी सेहत को लेकर अफवाहें फैलीं, तो ज़ाकिर ने खुद सफाई दी.

उन्होंने कहा, 'मेरी सेहत थोड़ी-सी खराब है, लेकिन बहुत ज्यादा खराब नहीं है. इंटरनेट पर जो कुछ पढ़ा जा रहा है, वो ज्यादातर झूठ है. ऐसी बकवास बातें मत मानिए।" 38 साल के ज़ाकिर ने यह भी बताया कि उनका यह ब्रेक असल में उनकी राइटिंग पर फोकस करने के लिए है। पिछले 5-6 साल से उनकी राइटिंग का काम रुका हुआ था, इसलिए वे अब उस पर ध्यान देना चाहते हैं।

अगला लेख