Begin typing your search...

श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईठा' का पहला गाना 'जी जी रे जी' रिलीज, नौवारी साड़ी में दिखा लावणी का शानदार अंदाज, क्या हैं इसके बोल?

श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म 'ईठा' का पहला गाना 'जी जी रे जी' रिलीज हो गया है. हरे रंग की नौवारी साड़ी में श्रद्धा का पारंपरिक लावणी अंदाज और शानदार एक्सप्रेशन दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं. श्रेया घोषाल की आवाज और वैभवी मर्चेंट की कोरियोग्राफी ने गाने में चार चांद लगा दिए हैं. जानिए क्या हैं गाने के बोल.

श्रद्धा कपूर की फिल्म ईठा का पहला गाना जी जी रे जी रिलीज, नौवारी साड़ी में दिखा लावणी का शानदार अंदाज, क्या हैं इसके बोल?
X

श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईठा' का पहला गाना 'जी जी रे जी' रिलीज हो गया है. इस गाने में श्रद्धा का लुक बहुत ही शानदार लग रहा है. श्रद्धा ने हरे रंग की नौवारी साड़ी पहनी हुई है और इस गाने में उनके लुक को ट्रेडिश्नल रखा गया है. श्रद्धा के इस लुक की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. श्रद्धा के फेस एक्सप्रेशन और ठेठ अंदाज कमाल का है.

गाने की कोरियोग्राफी वैभवी मर्चेंट ने की है. इसे आवाज श्रेया घोषाल ने दी है जबिक लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य के हैं और फिलम का म्यूजिक कंपोजर अजय-अतुल ने दिया है.

फिल्म की कहानी मशहूर लावणी कलाकार विठाबाई के जीवन और उनके संघर्ष से प्रेरित है. श्रद्धा का अंदाज और उनके दमदार डायलॉग कहानी को लेकर उत्सुकता बढ़ाते हैं. फिल्म 'ईठा' में श्रद्धा कपूर के साथ रणदीप हुड्डा भी अहम भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म का डायरेक्शन लक्ष्मण उतेकर ने किया है, जबकि इसकी कहानी क्षितिज पटवर्धन ने लिखी है. फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

क्या है गाने के बोल?

उम्ह्म, हम्म

उम्ह्म, हम्म

जी जी रे जी

हम्म, जी जी रे जी

जी जी रे जी, जी जी रे जी

मैं खड़ी बन-ठन के तैयार, जी र र जी

देख तो मुड़के तू इक बार, जी र र जी

हे, जी जी रे जी

जी जी रे जी, जी जी रे जी

मैं खड़ी बन-ठन के तैयार, जी र र जी

देख तो मुड़के तू इक बार, जी र र जी

फिर नज़रें न हटा पाएगा, ताकता ही रह जाएगा

सर से पैरों तक, यौवन की अठखेलियाँ

रंगरेलियाँ, रंगरेलियाँ

दिल खोल के कर ले पिया

छूटना चस्का मेरे रस का

तेरे बस का है कहाँ?

फ़ायदा होगा तुझको इसका

मुझपे मरने का जोखिम जो ले लिया

रंगरेलियाँ, रंगरेलियाँ

दिल खोल के कर ले पिया

जी जी रे जी

हे, जी जी रे जी

जी जी रे जी, जी जी रे जी

हैं यहाँ जितने, ख़ास हैं मेरे

बोल ना पूरी, कितनों की ख़्वाहिश करूँ?

सबके हैं दिल में, प्यार भर-भर के

जेब खाली तो क्या ही नुमाइश करूँ?

इनके घरों का पकवान सादा है

मेरा परोसा नमकीन ज़्यादा है

ऐसे कितने दिलवालों को

घर के मारे घरवालों को

ये नमक छिड़क-छिड़क कर मैंने बस में किया

रंगरेलियाँ, रंगरेलियाँ

दिल खोल के कर ले पिया

छूटना चस्का मेरे रस का

तेरे बस का है कहाँ?

फ़ायदा होगा तुझको इसका

मुझपे मरने का जोखिम जो ले लिया

रंगरेलियाँ, रंगरेलियाँ

दिल खोल के कर ले पिया

जी जी रे जी

हम्म, उम्ह्म

जी जी रे जी, जी जी रे जी

हे, जी जी रे जी

जी जी रे जी, जी जी रे जी

bollywood
अगला लेख