Begin typing your search...

दिवाली पार्टी में Medha shankr संग दिखे Samay Raina, करण जौहर के शो में गर्लफ्रेंड वाली बात निकली सच! यूजर्स बोले- रिश्ता कंफर्म

समय रैना की दिवाली पार्टी में मेधा शंकर भी नजर आईं. इतना ही नहीं, एक्ट्रेस की कॉमेडियन की मां के साथ भी फोटो वायरल हो रही है, जिसके बाद यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैं.

samay raina and medha shankr
X
( Image Source:  instagram-@maisamayhoon )
हेमा पंत
Edited By:हेमा पंत4 Mins Read

Updated on: 9 Nov 2026 8:50 AM IST

समय रैना और मेधा शंकर के डेटिंग की खबरें काफी लंबे समय से चर्चा में हैं. हालांकि, दोनों स्टार्स में से किसी ने आज तक इस बात पर मुहर नहीं लगाई है, लेकिन अक्सर समय और मेधा एक-साथ स्पॉट किए जा चुके हैं. ऐसा ही कुछ दिवाली पार्टी के दौरान भी हुआ. दरअसल, दिवाली के मौके पर समय ने अपने घर पर पार्टी रखी थी. इस जश्न में कई जाने-माने चेहरे पहुंचे.

इनमें जाकिर खान से लेकर कीकू शारदा, वरुण धवन और मुनव्वर फारुकी शामिल हुए. इस पार्टी में मेधा शंकर भी नजर आईं. समय ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो भी पोस्ट की है. बता दें कि हाल ही में करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण 9' में एक बार वरुण धवन ने समय को फोन किया था. उस दौरान समय ने हंसते हुए कहा था कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मस्ती कर रहे हैं. अब सोशल मीडिया पर लोग मेधा शंकर के साथ उनकी तस्वीरें सामने आने के बाद रिश्ते पर मुहर लगा रहे हैं.

समय रैना की दिवाली पार्टी में पहुंची मेधा शंकर

समय रैना की दिवाली पार्टी में वरुण धवन, मुनव्वर फारुकी, आशीष चंचलानी, स्काउटओपी की गर्लफ्रेंड काश्वी, किकू शारदा, सिद्धांत चतुवेर्दी, वीर पहाड़िया, शेरोन वर्मा और जाकिर खान सहित कई लोग नजर आए. कॉमेडियन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दिवाली पार्टी के झलकियां दिखाई. इसमें से एक फोटो समय और मेधा शंकर का था. एक्ट्रेस रेड कलर का सूट पहनें नजर आईं. वहीं, समय ने व्हाइट कलर का कुर्ता पजामा पहना था.

समय के मां के साथ वायरल हुई फोटो

इस पार्टी का एक फोटो और वायरल हो रहा है, जिसमें मेधा शंकर समय रैना की मां के साथ पोज देती नजर आ रही हैं. इस फोटो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं.

कैसे शुरू हुई समय-मेधा की डेटिंग की चर्चा?

समय रैना और मेधा शंकर के नाम पहली बार जून में चर्चा में आए थे. उस समय दोनों 'गिन्नी वेड्स सनी 2' के एक इवेंट में पहुंचे थे. दोनों वहां मौजूद तो थे, लेकिन साथ में कैमरों के सामने नहीं आए. मेधा और समय अपनी-अपनी राह चलते नजर आए. उनकी इस मौजूदगी के बाद लोगों के मन में सवाल उठने लगे कि आखिर दोनों के बीच क्या चल रहा है.

समय के शो पर पहुंचीं मेधा

सितंबर में मेधा शंकर एक बार फिर समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में पहुंचीं. इस बार वह शो में जजों के पैनल में शामिल थीं. उनके साथ वरुण धवन भी दिखाई दिए. एपिसोड के दौरान समय ने मेधा का जिक्र करते हुए उन्हें अपना खास दोस्त बताया. उनकी इस बात ने फैंस का ध्यान खींचा और दोनों के बीच दोस्ती से बढ़कर कुछ होने की अटकलें फिर शुरू हो गईं.

क्या सच में एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं?

अब दिवाली पार्टी की तस्वीरों ने इन चर्चाओं को और बढ़ा दिया है. समय और मेधा में से किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर खुलकर कुछ नहीं कहा है. ऐसे में दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबरों को अभी सिर्फ चर्चा ही कहा जा सकता है. हालांकि, कुछ समय पहले खबर वायरल हो रही थी कि यह कपल दिसंबर में शादी करने वाला है, लेकिन समय ने अपने अंदाज में इस खबर को खारिज करते हुए कहा था कि हमें ये पोस्टपोन करना होगा. लेकिन जिस तरह दोनों बार-बार एक साथ नजर आ रहे हैं, उससे फैंस की दिलचस्पी जरूर बढ़ गई है.

अगला लेख