Begin typing your search...

कितनी महंगी है India’s Got Latent की Membership की कीमत? क्या अगले सीजन Samay Raina को नहीं मिलेंगे Sponsor

समय रैना ने अगले सीजन में ‘जीरो स्पॉन्सर’ रखने का वादा किया है, जिसके लिए उन्होंने कहा कि वह लोग मेंबरशिप लें. मेंबरशिप के लिए फैंस के पास 3 ऑप्शन है, जिसमें सबसे सस्ता ₹59 प्रति महीने है.

samay raina
X
( Image Source:  youtube- Samay Raina )
हेमा पंत
Edited By:हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 28 Sept 2026 1:39 PM IST

समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ इन दिनों एक बार फिर चर्चा में है और इस बार वजह शो का नया मेंबरशिप मॉडल है. शो के बोनस एपिसोड अब YouTube पर सिर्फ मेंबर्स के लिए जारी किए जा रहे हैं. हाल ही में सीजन 2 का चौथा बोनस एपिसोड रिलीज हुआ, जिसमें आयुष्मान खुराना, सुहानी शाह, कुल्लू और रजत सूद पैनल में नजर आए. यह एपिसोड करीब 34 मिनट का है और फिलहाल सिर्फ चैनल मेंबर्स देख सकते हैं.

इसी बीच समय ने सोशल मीडिया पर बताया कि वह दर्शकों से मेंबरशिप लेने की अपील क्यों कर रहे हैं. उनका कहना है कि आज के समय में इंटरनेट पर पाइरेसी को पूरी तरह रोकना आसान नहीं है. ऐसे में अगर दर्शक शो को पसंद करते हैं तो वे मेंबर बनकर टीम को सपोर्ट कर सकते हैं. उनके मुताबिक, इससे टीम को आगे और कंटेंट बनाने में मदद मिलेगी. एक महीने की मेंबरशिप के लिए आपको 59 रुपये खर्च करने पड़ेंगे. हालांकि, दो और ऑप्शन हैं, जिनकी कीमत ज्यादा है.

क्या अगले सीजन नहीं होगा स्पॉन्सर?

समय ने इसी पोस्ट में अगले सीजन को लेकर भी एक बड़ा वादा किया. उन्होंने कहा कि अगर दर्शक मेंबरशिप के जरिए शो को सपोर्ट करते हैं, तो वह आगे बिना स्पॉन्सर और दूसरे हिस्सेदारों के कंटेंट बनाने की कोशिश करेंगे. उन्होंने खास तौर पर अगले सीजन में ‘जीरो स्पॉन्सर’ रखने की बात कही है.

क्या है इस पोस्ट का मतलब?

यह बयान इसलिए भी खास है क्योंकि बड़े शो के प्रोडक्शन में पैसा एक अहम हिस्सा होता है. ऐसे में समय का यह मॉडल सीधे दर्शकों के सपोर्ट पर निर्भर करने की कोशिश के तौर पर देखा जा सकता है. हालांकि, अगले सीजन में यह व्यवस्था किस तरह लागू होगी, यह आने वाले समय में ही साफ होगा.

अभी कैसे काम कर रही है मेंबरशिप?

फिलहाल ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के बोनस एपिसोड YouTube चैनल की पेड मेंबरशिप के जरिए देखे जा सकते हैं. पहले भी शो के ऐसे बोनस एपिसोड मेंबर्स के लिए जारी किए जा चुके हैं. जुलाई में आए एक बोनस एपिसोड में राघव जुयाल, मुनव्वर फारुकी, निहारिका NM और रोहन जोशी नजर आए थे.

कितनी है मेंबरशिप की कीमत

अब अगर आप सोच रहे हैं कि इस मेंबरशिप के लिए कितनी रकम चुकानी होगी, तो इसके लिए अलग-अलग ऑप्शन दिए गए हैं. दर्शकों के पास ₹59 प्रति महीने, ₹599 और ₹1,999 के तीन प्लान हैं. यानी फैंस अपने हिसाब से कोई भी प्लान चुनकर शो को सपोर्ट कर सकते हैं.

अगला लेख