Begin typing your search...

Shabbir-Kanchi से लेकर Divyanka-Vivek Dahiya तक जोड़ियां, Sonali Bendre होस्ट, कहां-कब देखें Pati Patni aur Panga season 2

कलर्स टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' एक बार फिर कपल्स की केमिस्ट्री, नोकझोंक और मनोरंजन से दर्शकों का ध्यान खींच रहा है. शो में टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ियां अलग-अलग टास्क में हिस्सा लेती हैं. इन चुनौतियों के जरिए पति-पत्नी की बॉन्डिंग, आपसी समझ और टीमवर्क को परखा जाता है.

Shabbir-Kanchi से लेकर Divyanka-Vivek Dahiya तक जोड़ियां, Sonali Bendre होस्ट, कहां-कब देखें Pati Patni aur Panga season 2
X

कलर्स टीवी अपने पॉपुलर रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' का दूसरा सीज़न प्रसारित करने के लिए तैयार है, जिसे सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारूखी होस्ट करेंगे. इस साल के शो में टेलीविजन इंडस्ट्री के कई पॉपुलर कपल्स शामिल होंगे. रविवार को मेकर्स ने 'पति, पत्नी और पंगा' एंथम के जरिए कंटेस्टेंट्स का खुलासा किया. इस बार शो में 7 जोड़ियों के बीच खेल होगा. शो को हर शनिवार और रविवार नौ बजे कलर्स टीवी पर 9 बजे आएगा. डिजि्टल माध्यम पर आप इसे जियो हॉटस्टार पर देख सकेंगे.

शो में पति-पत्नी की केमिस्ट्री, आपसी समझ और एक-दूसरे के साथ तालमेल को अलग-अलग टास्क और चुनौतियों के जरिए परखा जाता है.'पति पत्नी और पंगा' की खास बात यह है कि इसमें कपल्स को सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि अपनी पार्टनरशिप और रिश्ते की कई परतें दिखाने का मौका भी मिलता है. कभी पति-पत्नी एक-दूसरे का साथ देते नजर आते हैं, तो कभी छोटे-छोटे मतभेद मजेदार बहस में बदल जाते हैं. यही नोकझोंक शो को दिलचस्प बनाती है.

शो में अलग-अलग तरह के टास्क रखे जाते हैं, जिनमें कपल्स को अपनी बॉन्डिंग, टीमवर्क और एक-दूसरे की पसंद-नापसंद को समझने की क्षमता साबित करनी होती है. प्रतियोगिता के साथ-साथ कंटेस्टेंट्स की निजी जिंदगी और उनके रिश्ते से जुड़े किस्से भी दर्शकों का ध्यान खींचते हैं.



शो का फॉर्मेट हल्के-फुल्के मनोरंजन, कपल्स की केमिस्ट्री और मजेदार मुकाबलों का मिश्रण है. यही वजह है कि 'पति पत्नी और पंगा' टीवी के चर्चित कपल रियलिटी शोज में अपनी अलग पहचान बना चुका है.


अर्चना पुरन सिंह और परमीत सेठी

अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी की शादी 30 जून 1992 को हुई थी। दोनों की पहली मुलाकात साल 1988 में एक कॉमन दोस्त के घर पर हुई थी मुलाकात के अगले दिन परमीत ने उन्हें फोन किया और दोनों की दोस्ती जल्द ही कैजुअल अफेयर और फिर गंभीर रिश्ते में बदल गईचार साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, एक रात अचानक उन्हें शादी का ख्याल आया, जिसके बाद वे रात में ही पंडित की तलाश में निकले और अगले दिन (30 जून 1992) मंदिर में शादी कर ली. उनके दो बेटे हैं—आर्यमान सेठी (Aryamann Sethi) और आयुष्मान सेठी.

शब्बीर अहलूवालिया और कांची कौल

शब्बीर अहलूवालिया और कांची कौल की शादी 27 नवंबर 2011 को हुई थी।दोनों की पहली मुलाकात एक-दूसरे के कॉमन दोस्तों के जरिए हुई थीटीवी इंडस्ट्री में आने के बाद उनकी नजदीकियां बढ़ीं और दोनों ने एक-दूसरे को लगभग 5 साल तक डेट किया, जिसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया. दोनों के 2 बच्चे हैं. बड़े बेटे का नाम अजाई अहलूवालिया है . छोटे बेटे का नाम इवार अहलूवालिया है.

अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी

अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी की शादी 20 मई 2013 को हुई थी. अर्जुन और नेहा की पहली मुलाकात करीब 20 साल पहले एक होटल में हुई थी, जहां अर्जुन अपने एक दोस्त के साथ गए थे.नेहा के सीधे-सादे स्वभाव ने अर्जुन को बहुत आकर्षित किया. इसके बाद दोनों की दोस्ती हुई, उन्होंने लगभग 8 साल तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर शादी के बंधन में बंध गए. इनके बेटे का नाम अयान बिजलानी है.

राहुल वैद्य और दिशा परमार

राहुल वैद्य और दिशा परमार की शादी 16 जुलाई 2021 को मुंबई में हुई थी.दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी.इसके बाद साल 2019 में राहुल के म्यूजिक वीडियो 'याद तेरी' की शूटिंग के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ींराहुल ने रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' के दौरान नेशनल टेलीविजन पर दिशा को शादी के लिए प्रपोज किया था। इसके बाद वैलेंटाइन डे के मौके पर दिशा ने शो में आकर उनका प्रस्ताव स्वीकार किया था. सितंबर 2023 में दिशा और राहुल के घर एक बेटी (नव्या) का जन्म हुआ .

मनोज तिवारी और सुरभि तिवारी

मनोज तिवारी और सुरभि तिवारी की शादी 27 अप्रैल 2020 को लॉकडाउन के दौरान हुई थी.दोनों की पहली मुलाकात एक रीजनल रियलिटी शो के दौरान हुई थी, जहाँ मनोज तिवारी होस्ट (एंकर) थे और सुरभि एक प्रतियोगी (कंटेस्टेंट) थीं.इसके बाद सुरभि मनोज तिवारी के आधिकारिक काम और संगीत एल्बम से जुड़ीं। मनोज की पहली पत्नी से तलाक के बाद उनकी बड़ी बेटी (रीति/जिया) ने उन्हें सुरभि से शादी करने की सलाह दी थी. सुरभि तिवारी से उनकी दो बेटियां—सान्विका (जन्म 2020) और मनोग्या (जन्म 2022) हैं.

दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया

दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया की शादी 8 जुलाई 2016 को भोपाल में हुई थी.दोनों की पहली मुलाकात लोकप्रिय टीवी शो 'यह है मोहब्बतें' के सेट पर हुई थी. हालांकि साथ काम करने के बावजूद उनकी पहली मुलाकात एक कॉमन को-एक्टर/दोस्त ने एक विवाह प्रस्ताव (अरेंज मैच) के रूप में तय की थी. सेट पर साथ काम करते-करते और मिलने-जुलने के बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आए और फिर उन्होंने शादी का फैसला किया. मई 2026 में इस दंपत्ति के घर जुड़वां बेटों का जन्म हुआ है, जिससे अब उनके परिवार में उनके दोनों बेटे भी शामिल हैं.

दीपिका सिंह और रोहित राज गोयल

टीवी अभिनेत्री दीपिका सिंह और निर्देशक रोहित राज गोयल की शादी 2 मई 2014 को हुई थी.दोनों की मुलाकात लोकप्रिय धारावाहिक 'दीया और बाती हम' के सेट पर हुई थी.इस शो में दीपिका मुख्य अभिनेत्री (संध्या राठी) थीं और रोहित इसके निर्देशक थे. साथ काम करते हुए और रोजाना 12 से 18 घंटे साथ बिताने के कारण दोनों एक-दूसरे के करीब आए.शुरुआती खबरों में इसे अरेंज और लव मैरिज दोनों तरह से बताया गया, जहाँ परिवार की रजामंदी और आपसी समझ से इनका रिश्ता तय हुआ. दोनों के एर बेटा सोहम राज गोयल है.

अगला लेख