Begin typing your search...

RADA लंदन में सीखी एक्टिंग, बिना बताए शूटिंग के लिए आईं भारत, Koel Purie को कितना जानते हैं आप, ऐसी है एक्ट्रेस की जर्नी

एक्टिंग का जुनून ऐसा कि लंदन की रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट में पढ़ाई के दौरान कोयल पुरी बिना बताए भारत आ गईं और अपनी पहली फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली. 'ऑन द काउच विद कोयल' से मशहूर हुईं कोयल आज एक्ट्रेस के साथ लेखिका और निर्देशक भी हैं. आइए जानते हैं उनके करियर और जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से.

RADA लंदन में सीखी एक्टिंग, बिना बताए शूटिंग के लिए आईं भारत, Koel Purie को कितना जानते हैं आप, ऐसी है एक्ट्रेस की जर्नी
X

कोयल पुरी आज इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम है. वो आद अपना 48 वां जन्मदिन मना रही हैं. उनका जन्म 25 नवंबर 1978 को राजधानी दिल्ली में हुआ था. वह आज एक सफल सिनेमा, टेलीविजन और साहित्य जगत की मल्टीटैलेंटिड एक्ट्रेस डायरेक्टर और राइटर हैं. उन्होंने 2001 में आई फिल्म एवरीबडी सेज़ आई एम फाइन से डेब्यू किया था और फिल्म को राहुल बोस ने डायरेक्ट किया था. आइए जानते हैं उनके काम और जिंदगी के बारे में.

उन्होंने 'रॉक ऑन!!'(2008) में देविका, 'द ज़ोया फैक्टर' (2019) में मोनिका और ज़ोया अख्तर की 'द आर्चीज़' (2023) में एलिस कूपर का रोल किया है. ये फिल्में बहुत चर्चा में रहीं. इसके अलावा उन्होंने 'रोड टू लद्दाख' (2004), 'व्हाइट नॉइज़'(2005), 'मिक्स्ड डबल्स' (2006), 'अमल' (2007) और '10ml लव' (2012) में भी काम किया. इसके साथ ही 2026 में 2026 में पैरामाउंट+की अंतरराष्ट्रीय सीरीज़ 'मॉबलैंड' (MobLand) में पियर्स ब्रॉसनन और हेलेन मिरेन जैसे दिग्गजों के साथ काम किया.

22 साल की उम्र में बड़ा रिस्क

कोयल ने 22 साल की उम्र में बड़ा रिस्क लिया. इस समय उन्होंने दूरदर्शन मेट्रो के शो 'आज की नारी' में बतार राइटर, डायरेक्टर और एक्टर के रूप में काम करने का ऑफर दिया था जिसे चैनल ने मान भी लिया था. लंदन की प्रतिष्ठित रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट में कोयल ने अपने टीचरों को बिना बताए छुट्टियों में भारत आकर अपनी पहली फिल्म की शूटिंग पूरी की थी.

इसी दौरान एक्टर राहुल बोस ने अपनी पहली डायेरेक्ट की फिल्म 'एवरीबडी सेज़ आई एम फाइन!' बना रहे थे. कोयल और राहुल पहले से अच्छे दोस्त थे और साथ में काम भी कर चुके थे. राहुल ने फिल्म की लीड फीमेल कैरेक्टर (निकिता/निक्की) को कोयल की पर्सनैलिटी से प्रेरित होकर ही लिखा था और उन्हें यह रोल ऑफर हहुआ तो उन्होंन हां कर दी थी. वह इस फिल्म को छोड़ना नहीं चाहती थी और बिना बताए भारत आ गई थी और शूटिंग कर रही थी.

एक पुराने इंटरव्यू में कोयल ने बताया था कि उन्होंने बड़ी चतुराई से अपना शेड्यूल मैनेज किया. वह अपने तय समय या छुट्टियों से करीब एक हफ्ते पहले ही बिना किसी को भनक लगे लंदन से निकल गई थीं. इस वजह से उनकी कोई भी रेगुलर क्लास मिस नहीं हुई और किसी को पता भी नहीं चला कि वह भारत जाकर एक पूरी फिल्म शूट करके लौट आई हैं.


'ऑन द काउच विद कोयल' से हुई फेमस

कोयल का यह जोखिम पूरी तरह सफल रहा. साल 2001 में रिलीज हुई इस अंग्रेजी फिल्म का प्रीमियर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था. फिल्म में कोयल के अभिनय की काफी सराहना हुई और इसी फिल्म ने उन्हें इंटरनेशनल लेवल पर और भारतीय सिनेमा में एक गंभीर अभिनेत्री के रूप में पहचान दिलाई.

अपने मशहूर टॉक शो 'ऑन द काउच विद कोयल' से वो फेमस हुईं. टोक्यो में रहने के दौरान उन्होंने जापान के पर्यटन को बढ़ावा देने वाले वीडियो में काम किया और अब वे पेरिस में अपनी प्रोडक्शन कंपनी '185 कैरेट फिल्म्स' चलाती हैं.

नवंबर 2026 के एक इंटरव्यू में उन्होंने यह दिलचस्प खुलासा किया कि गोरे रंग के कारण उन्हें पश्चिमी देशों में कई भारतीय किरदार नहीं मिल पाते, क्योंकि वहां के फिल्ममेकर्स भारतीयों को एक खास सांवले रूप में ही देखना पसंद करते हैं. इसके अलावा कोयल ने उन्होंने अपना पहला नाटक 'ममीज डेड, लॉन्ग लिव ममी!' लिखा, जिसके पेरिस में सभी शो हाउसफुल रहै. इसके अलावा कोयल नोवल भी लिख चुकी हैं.

अगला लेख