Begin typing your search...

नर्क में जलो, दोबारा न मिले जन्म... नाना पाटेकर की मौत पर Tanushree Dutta ने शेयर किया पोस्ट, महाकाल के किए दर्शन

नाना पाटेकर की मौत के बाद तनुश्री दत्ता का नया पोस्ट सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस ने कहा कि वह चाहती हैं कि नाना की आत्मा नर्क में जलती रहे.

tanushree dutta and nana patekar
X
( Image Source:  instagram-@iamtanushreeduttaofficial )
हेमा पंत
Edited By:हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 12 Oct 2026 10:17 AM IST

नाना पाटेकर की मौत के बाद एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने महाकाल के दर्शन किए. तनुश्री ने एक्टर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए थे. अब इस बीच एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर नाना को लेकर नया बयान दिया है. तनुश्री ने स्टेट्स में लिखा ' नाना पाटेकर की आत्मा नर्क में 10 हजार साल से भी ज्यादा समय तक जले और उन्हें कभी दोबारा जन्म न मिले.'

इसी के साथ एक्ट्रेस ने महाकाल बाबा यानी भगवान शिव की पूजा करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया. उन्होंने अपनी जिंदगी में कुछ पॉजिटिव होने का जिक्र भी किया. नाना के निधन के बाद तनुश्री की इन रिएक्शन्स ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा है.

नाना पाटेकर को लेकर क्या बोलीं तनुश्री दत्ता?

नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया. इसमें उन्होंने लिखा, 'नाना पाटेकर, नरक में जलो. पिछले 18 सालों से मेरी जिंदगी को नरक बनाने के लिए तुम्हें इसकी सजा मिलनी चाहिए. मेरी कामना है कि तुम्हारी आत्मा को नरक में सबसे बुरी यातनाएं और तकलीफें सहनी पड़ें. मैं यह सुनिश्चित करूंगी कि तुम्हारे जैसा बुरा इंसान वहां से कभी बचकर न निकल सके. जब तक मैं इस दुनिया में हूं, तुम्हें न दोबारा जन्म मिले और न ही नरक की तकलीफों से कोई राहत मिले.'

10 हजार साल तक जले आत्मा

तनुश्री ने आगे लिखा कि भले ही पूरी दुनिया नाना पाटेकर के निधन पर दुख मना रही हो, लेकिन वह चाहती हैं कि 'उनकी आत्मा 10 हजार साल से भी ज्यादा समय तक नरक में जलती रहे. एक्ट्रेस ने नाना की मौत को उनके लिए सजा बताया और कहा कि उनके साथ जो हुआ, उसके लिए यह उनके लिए न्याय है.'

'भगवान के दरबार में तुम्हारी जगह नहीं'

तनुश्री ने आगे लिखा, "दुनिया में तो तुमने खूब नाम कमाया, लेकिन भगवान के दरबार में तुम्हारे लिए कोई जगह नहीं है. वहां मेरी चलती है और मेरी बात सुनी जाती है." उनके इस बयान से पता चलता है कि नाना पाटेकर को लेकर उनके मन में नाराजगी अब भी है.

महाकाल के दर्शन का वीडियो भी किया शेयर

तनुश्री ने सोशल मीडिया पर महाकाल बाबा की पूजा करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया. इसके साथ उन्होंने अपनी जिंदगी में कुछ अच्छा होने की बात कही. नाना के निधन के बाद उनकी इन पोस्ट के सामने आने से दोनों के बीच पुराना विवाद फिर सुर्खियों में आ गया है.

अगला लेख