इजरायल का तेहरान पर हमला ईरान-इजरायल जंग 28वें... ... Aaj ki Taaza Khabar: नहीं लग रहा भारत में लॉकडाउन, सरकार ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
इजरायल का तेहरान पर हमला
ईरान-इजरायल जंग 28वें दिन भी जारी है. इजरायल ने तेहरान के केंद्र को निशाना बनाते हुए जोरदार हमला किया. इसको लेकर इजरायल की सेना ने कहा कि उसकी सेनाओं ने तेहरान में बुनियादी ढांचे के ठिकानों पर हमले किए. एक संक्षिप्त सैन्य बयान में कहा गया कि इजरायली सेनाओं ने तेहरान के केंद्र में ईरानी आतंकी शासन के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाते हुए बड़े पैमाने पर हमले किए. दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मिडिल ईस्ट में 10 हजार सैनिक उतारने की तैयारी कर रहे हैं. इसको लेकर वॉल स्ट्रीट जर्नल ने रक्षा विभाग के उन अधिकारियों के हवाले से बताया, जिन्हें इस योजना की जानकारी है, कि पेंटागन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को तेहरान के साथ शांति वार्ता पर विचार करते समय अधिक सैन्य विकल्प देने के लिए मध्य पूर्व में 10,000 अतिरिक्त जमीनी सैनिकों को भेजने पर विचार कर रहा है.
