Begin typing your search...
15,400 टन एलपीजी लेकर भारत पहुंचा जहाज जवाहरलाल... ... Aaj ki Taaza Khabar: हिज़बुल्लाह के अधिकारी यूसुफ हर्षी की इजराइली हमलों में मौत
15,400 टन एलपीजी लेकर भारत पहुंचा जहाज
जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी (मुंबई) ने गुरुवार को बताया कि भारत के झंडे वाला एक जहाज 15,400 टन एलपीजी लेकर सुरक्षित रूप से स्ट्रेट ऑफ होरमुज़ पार करते हुए पोर्ट पर पहुंचा है. पश्चिम एशिया में ईरान, अमेरिका और इज़राइल के बीच चल रहे संघर्ष के बीच इस घटना को अहम माना जा रहा है.
JNPA ने अपने बयान में कहा, "आज हमने ग्रीन आशा नाम के भारत-फ्लैग्ड एलपीजी जहाज का स्वागत किया, जिसने स्ट्रेट ऑफ होरमुज़ पार किया और बीपीसीएल-आईओसीएल द्वारा संचालित लिक्विड बर्थ पर सफलतापूर्वक डॉक किया." यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, क्योंकि युद्ध शुरू होने के बाद यह पहला ऐसा जहाज है जो JNPA तक पहुंचा है. इस जहाज के जरिए 15,400 टन एलपीजी भारत लाई गई है.
