Begin typing your search...

इजराइली हमले में 8 पैरामेडिक्स 3 पत्रकारों की मौत ... ... Aaj ki Taaza Khabar: मुश्किल वक्त, एकजुट रहने की जरूरत, Middle East War पर क्या बोले पीएम मोदी?

Published on: 2026-03-29 03:56:28

इजराइली हमले में 8 पैरामेडिक्स 3 पत्रकारों की मौत

Lebanon के दक्षिणी हिस्से में शनिवार को हुए हमलों में तीन पत्रकारों और नौ पैरामेडिक्स की मौत हो गई. अल जज़ीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका-इज़राइल और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है. मारे गए पत्रकारों में Fatima Ftouni, उनके भाई Mohammed Ftouni और Ali Shuaib शामिल हैं. ये सभी एक प्रेस वाहन में मौजूद थे, जिसे साफ तौर पर चिन्हित किया गया था. यह हमला जेज़्ज़ीन रोड पर हुआ, जहां एक इज़राइली हमले में उनकी जान चली गईय

वहीं World Health Organization के अनुसार, अलग-अलग घटनाओं में आठ पैरामेडिक्स की मौत हुई है, जबकि पांच हमलों में सात अन्य घायल हुए हैं. ये हमले दक्षिणी लेबनान में स्वास्थ्य सुविधाओं को निशाना बनाकर किए गए. बताया जा रहा है कि इस महीने क्षेत्र में मेडिकल कर्मियों के लिए यह सबसे घातक दिनों में से एक रहा है.

और पढ़ें