Begin typing your search...
ईराक में ईरान ने अमेरिकी सेना के ठिकानों को बनाया... ... Aaj ki Taaza Khabar: मुश्किल वक्त, एकजुट रहने की जरूरत, Middle East War पर क्या बोले पीएम मोदी?
ईराक में ईरान ने अमेरिकी सेना के ठिकानों को बनाया निशाना
Erbil में शनिवार रात कई धमाकों और ड्रोन गतिविधियों की खबर सामने आई है. यह शहर Iraq के अर्ध-स्वायत्त कुर्द क्षेत्र की राजधानी है. समाचार एजेंसी AP के मुताबिक, इन हमलों का निशाना अमेरिका से जुड़े ठिकाने थे.
शहर में कई घंटों तक लगातार धमाकों की आवाजें सुनाई देती रहीं. इस दौरान कम से कम एक ड्रोन को अमेरिकी ठिकानों की ओर जाते हुए देखा गया, जिसमें अमेरिकी वाणिज्य दूतावास और आसपास के सैन्य बेस शामिल हैं. कई ड्रोन को रास्ते में ही रोककर मार गिराया गया. बताया जा रहा है कि संघर्ष शुरू होने के बाद से यह अब तक के सबसे बड़े और तीव्र हमलों में से एक है.
