Begin typing your search...
मुनव्वर राणा की बेटी हिबा राणा को तीन तलाक, लखनऊ... ... Aaj ki Taaza Khabar: मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, एयर इंडिया–इंडिगो विमानों के विंग्स टकराए - 3 फरवरी की बड़ी खबरें
मुनव्वर राणा की बेटी हिबा राणा को तीन तलाक, लखनऊ में केस दर्ज
मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी हिबा राणा को उनके पति द्वारा तीन तलाक दिए जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में लखनऊ के सआदतगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पुलिस के अनुसार, मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे. गौरतलब है कि देश में तीन तलाक को कानूनन अपराध घोषित किया जा चुका है, ऐसे में यह मामला कानूनी और सामाजिक दोनों दृष्टि से संवेदनशील माना जा रहा है.
