Begin typing your search...

पार्टी के फैसले हम खुद लेंगे, विलय का मुद्दा अभी... ... Aaj ki Taaza Khabar: मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, एयर इंडिया–इंडिगो विमानों के विंग्स टकराए - 3 फरवरी की बड़ी खबरें

Published on: 2026-02-03 15:54:08

पार्टी के फैसले हम खुद लेंगे, विलय का मुद्दा अभी नहीं: प्रफुल्ल पटेल

दिल्ली में एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने पार्टी के भविष्य और नेतृत्व को लेकर चल रही अटकलों पर स्पष्ट रुख रखा. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर वह अजित पवार के बाद के संक्रमण को जिम्मेदारी के साथ संभाल रहे हैं. कौन क्या बनेगा, कब बनेगा और कैसे बनेगा—यह फैसला पार्टी के भीतर लिया जाएगा और इसकी जिम्मेदारी उन्हीं पर है. उन्होंने कहा कि न तो राज ठाकरे और न ही सुबह 9 बजे की किसी टीवी बहस में बोलने वाले लोग एनसीपी के फैसले तय कर सकते हैं.

प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि फिलहाल पार्टी का फोकस आंतरिक मसलों को सुलझाने पर है. विलय को लेकर चल रही चर्चाओं पर उन्होंने साफ किया कि यह मुद्दा इस समय पार्टी के एजेंडे में नहीं है. पहले संगठन और विधायक दल से जुड़े सभी फैसले पूरे किए जाएंगे. उन्होंने बताया कि विधायक दल का नेतृत्व पहले ही तय किया जा चुका है, जबकि पार्टी संगठन के नेतृत्व को लेकर प्रक्रिया अभी चल रही है.

और पढ़ें