चीन पर सवाल उठाना अपराध है क्या? आदित्य ठाकरे का... ... Aaj ki Taaza Khabar: मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, एयर इंडिया–इंडिगो विमानों के विंग्स टकराए - 3 फरवरी की बड़ी खबरें
चीन पर सवाल उठाना अपराध है क्या? आदित्य ठाकरे का सरकार पर तीखा हमला
महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर राहुल गांधी जो सवाल उठाना चाहते थे, वह सीधे तौर पर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है. उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि अगर हम अपने ही संसद में चीन की घुसपैठ पर सवाल नहीं उठाएंगे, तो क्या यह मुद्दा पाकिस्तान की संसद में जाकर उठाया जाएगा?
आदित्य ठाकरे ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी और पाकिस्तान के बीच करीबी रिश्तों की बात पहले से होती रही है और अब बीजेपी-चीन के संबंध भी सामने आते दिख रहे हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या इसी वजह से चीन के खिलाफ बोलना मना है और क्या चीनी घुसपैठ पर सवाल उठाना अपराध बन गया है. ठाकरे ने जोर देकर कहा कि अगर देश की राष्ट्रीय सुरक्षा पर अपने ही संसद में चर्चा नहीं होगी, तो फिर यह चर्चा आखिर कहां की जाएगी.
