Begin typing your search...
बिदर में मिड-डे मील से 45 से ज्यादा बच्चे बीमार,... ... Aaj ki Taaza Khabar: मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, एयर इंडिया–इंडिगो विमानों के विंग्स टकराए - 3 फरवरी की बड़ी खबरें
बिदर में मिड-डे मील से 45 से ज्यादा बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती
कर्नाटक के बिदर जिले के औराद तालुक के जमालापुर गांव में मिड-डे मील खाने के बाद 45 से अधिक बच्चे बीमार पड़ गए. ये सभी बच्चे गांव के एक सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढ़ते हैं. भोजन करने के कुछ ही देर बाद बच्चों में उल्टी और दस्त के लक्षण दिखाई देने लगे, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई.
कर्नाटक राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अनुसार, बीमार बच्चों को इलाज के लिए तालुक अस्पताल भेजा जा रहा है. प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और भोजन की गुणवत्ता व तैयारी से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके.
