Begin typing your search...
ईरान के तेल पर आसानी से कब्जा कर सकता है अमेरिका ... ... Aaj ki Taaza Khabar: Iraq में हाई अलर्ट पर US Embassy, ईरान समर्थित मिलिशया कर रहे बड़े हमले की तैयारी
ईरान के तेल पर आसानी से कब्जा कर सकता है अमेरिका
अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें यकीन नहीं है कि अमेरिकी जनता ईरान के साथ जारी युद्ध को लंबे समय तक झेलने के लिए तैयार है. उन्होंने बताया कि देश के भीतर इस युद्ध को खत्म करने का दबाव बढ़ रहा है. व्हाइट हाउस में Easter के मौके पर आयोजित लंच के दौरान ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के लोग चाहते हैं कि यह युद्ध जल्द खत्म हो जाए.
उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका “बहुत आसानी से” ईरान का तेल अपने कब्जे में ले सकता है, लेकिन इसके लिए जनता का पर्याप्त समर्थन नजर नहीं आ रहा, जो उनके मुताबिक “दुर्भाग्यपूर्ण” है. ट्रंप ने कहा कि आम अमेरिकी चाहते हैं, “बस जीत हासिल करो, बड़ी जीत मिल रही है, अब जीतकर घर लौट आओ.” उन्होंने यह भी जोड़ा कि वह इस सोच से सहमत हैं.
