Begin typing your search...

ईरान ने इजराइल पर दागी मिसाइलें इज़राइल की सेना... ... Aaj ki Taaza Khabar: Iraq में हाई अलर्ट पर US Embassy, ईरान समर्थित मिलिशया कर रहे बड़े हमले की तैयारी

Published on: 2026-04-02 02:49:59

ईरान ने इजराइल पर दागी मिसाइलें

इज़राइल की सेना ने गुरुवार तड़के कहा कि उसने ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलों की तीन लहरों को अपने एयर डिफेंस सिस्टम से रोक लिया. AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, पहली मिसाइल हमले के बाद Tel Aviv इलाके में कुछ लोग घायल हुए हैं. सेना के अनुसार, ईरान ने एक के बाद एक कई मिसाइलें इज़राइल की ओर दागीं, जिसके चलते देश के मध्य और उत्तरी हिस्सों में एयर रेड सायरन बजने लगे. पुलिस ने बताया कि पहले हमले के बाद मध्य इज़राइल में कई जगहों पर टीमों को भेजा गया, स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करीब 9 जगहों पर असर देखा गया और 4 लोग घायल हुए हैं.

और पढ़ें