Begin typing your search...

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक, 37 वर्षीय सिंगर... ... Aaj ki Taaza Khabar: प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया... पूर्व VP धनखड़ के भोपाल दौरे पर दिग्विजय सिंह ने उठाए सवाल-22 नवंबर की बड़ी खबरें

Published on: 2025-11-22 12:27:27

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक, 37 वर्षीय सिंगर हरमन सिद्धू का सड़क हादसे में निधन

पंजाबी संगीत जगत से बेहद दुखद खबर सामने आई है. मशहूर पंजाबी सिंगर हरमन सिद्धू का 37 वर्ष की उम्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में निधन हो गया है. जानकारी के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार देर शाम हुआ, जब हरमन सिद्धू मानसा से अपने गांव खियाला लौट रहे थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रास्ते में उनकी गाड़ी की टक्कर एक तेज रफ्तार ट्रक से हो गई. हादसा इतना भयावह था कि हरमन सिद्धू की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हरमन सिद्धू पंजाबी संगीत उद्योग का एक जाना-पहचाना नाम थे और उन्होंने कई लोकप्रिय ट्रैक गाए थे. उनके अचानक चले जाने से फैंस, साथियों और पूरे इंडस्ट्री में शोक की लहर है. सोशल मीडिया पर भी कलाकारों और प्रशंसकों ने दुख जताते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है.

और पढ़ें