भारत रूस से तेल खरीद बंद करेगा, टैरिफ कटौती के बाद... ... Aaj ki Taja Khabar: भारत रूस से तेल खरीद बंद करेगा, टैरिफ कटौती के बाद ट्रंप का दावा- 2 फरवरी की बड़ी खबरें
भारत रूस से तेल खरीद बंद करेगा, टैरिफ कटौती के बाद ट्रंप का दावा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद करेगा. ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिका ने भारत पर लगाए गए 25 प्रतिशत रेसिप्रोकल टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है. टैरिफ में कटौती के बाद ट्रंप के इस दावे को भारत-अमेरिका व्यापार और कूटनीतिक संबंधों के लिहाज से अहम माना जा रहा है.
हालांकि, ट्रंप ने अपने इस बयान के पीछे न तो कोई ठोस वजह बताई है और न ही कोई समयसीमा स्पष्ट की है. यह दावा भारत की ऊर्जा नीति और रूस के साथ उसके मजबूत रिश्तों के संदर्भ में खास महत्व रखता है. पिछले कुछ वर्षों में भारत और रूस के बीच तेल और ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग लगातार बढ़ा है, जिसे दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी का अहम हिस्सा माना जाता है. ऐसे में ट्रंप का यह बयान अंतरराष्ट्रीय राजनीति और ऊर्जा कूटनीति में नई बहस को जन्म दे सकता है.
