Begin typing your search...
भारत पर अमेरिकी टैरिफ में कटौती, मोदी से बातचीत के... ... Aaj ki Taja Khabar: भारत रूस से तेल खरीद बंद करेगा, टैरिफ कटौती के बाद ट्रंप का दावा- 2 फरवरी की बड़ी खबरें
भारत पर अमेरिकी टैरिफ में कटौती, मोदी से बातचीत के बाद ट्रम्प का बड़ा ऐलान
अमेरिका ने भारत पर लगाए गए अतिरिक्त टैरिफ में राहत देते हुए बड़ा फैसला लिया है. अब भारत पर पहले के 25 प्रतिशत की जगह 18 प्रतिशत एक्स्ट्रा टैरिफ लगेगा, जिससे कुल टैरिफ घटकर 43 प्रतिशत रह जाएगा. यह घोषणा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने की है.
बताया गया है कि यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत के बाद लिया गया. टैरिफ में कटौती से भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है और भारतीय निर्यातकों को इससे कुछ राहत मिल सकती है.
