Begin typing your search...

पीएम मोदी ने ओम बिरला को लिखा खतPrime Minister... ... Aaj ki Taaza Khabar: पश्चिम एशिया के हालात पर भारत-सऊदी के बीच चर्चा, एस जयशंकर ने की सऊदी विदेश मंत्री से बातचीत- पढ़ें 15 मार्च की बड़ी खबरें

Published on: 2026-03-15 14:23:10

पीएम मोदी ने ओम बिरला को लिखा खत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा. इसमें उन्होंने कहा, "लोकसभा में आपके खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव गिर गया. मैं सदन के सदस्यों को भी बधाई देता हूं कि जिस तरह सदन ने एकमत होकर इस राजनीतिक कुकृत्य को खारिज कर दिया. अविश्वास प्रस्ताव के गिरने के बाद सदन में दिए गए आपके बयान को मैंने ध्यान से सुना. जिस संतुलन, धैर्य और स्पष्टता के साथ आपने संसदीय इतिहास, अध्यक्ष के दायित्वों और नियमों की सर्वोच्चता पर अपनी बात रखी, वह अत्यंत प्रभावशाली थी। इसके लिए मैं आपको बधाई देता हूं. आपका बयान केवल उस क्षण की प्रतिक्रिया मात्र नहीं है, बल्कि यह भारतीय संसदीय परंपरा और लोकतांत्रिक मर्यादा की एक गहन और सुविचारित व्याख्या भी है. भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत उसके संवैधानिक संस्थानों में निहित है. संसद इन संस्थानों का सर्वोच्च मंच है. इस सदन में उठने वाली हर आवाज़ करोड़ों नागरिकों की आशाओं और अपेक्षाओं का प्रतिनिधित्व करती है..." पत्र में यह लिखा है.

और पढ़ें