Begin typing your search...

मुर्शिदाबाद में विधायक हुमायूं कबीर के घर से... ... Aaj ki Taaza Khabar: सेवा अगर बदले की उम्मीद में हो तो वह सौदा बन जाती है: मोहन भागवत- पढ़ें 28 दिसंबर की बड़ी खबरें

Published on: 2025-12-28 15:47:28

मुर्शिदाबाद में विधायक हुमायूं कबीर के घर से डिजिटल सबूत जब्त, तकनीकी खामी के चलते DVR फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा

पश्चिम बंगाल के जिला साइबर पुलिस थाने की टीम ने विधायक हुमायूं कबीर के आवास से डिजिटल साक्ष्य एकत्र किए हैं. हालांकि तकनीकी कारणों से फुटेज तुरंत रिकवर नहीं हो सका. इस वजह से पूरा DVR और स्टोरेज सिस्टम बुधवार को साइबर फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा. पुलिस के मुताबिक, दर्ज शिकायत के आधार पर विधायक हुमायूं कबीर और उनके बेटे रॉबिन उर्फ गोलाम नबी आज़ाद के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है. हिरासत में लिए गए आरोपी गोलाम नबी आज़ाद उर्फ रॉबिन को नोटिस देकर पूछताछ के बाद फिलहाल पुलिस थाने से रिहा कर दिया गया है. जांच जारी है.

और पढ़ें