Begin typing your search...

देश का माहौल डरावना हो चुका है, भारत को... ... Aaj ki Taaza Khabar: सेवा अगर बदले की उम्मीद में हो तो वह सौदा बन जाती है: मोहन भागवत- पढ़ें 28 दिसंबर की बड़ी खबरें

Published on: 2025-12-28 13:22:18

देश का माहौल डरावना हो चुका है, भारत को ‘लिंचिस्तान’ बनाया जा रहा है: महबूबा मुफ्ती

अनंतनाग, जम्मू-कश्मीर में पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने देश के मौजूदा हालात को लेकर तीखा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इस बार देश का माहौल बेहद खतरनाक और भयावह हो गया है. महबूबा मुफ्ती ने कहा कि इस बार देश का माहौल बहुत खतरनाक, डरावना है. आपने देखा कि जब बांग्लादेश में हमारे कुछ हिंदू भाइयों की लिंचिंग हुई तो देश में हंगामा मच गया, लेकिन जब हमारे अपने देश में लिंचिंग होती है तो वह ‘इखलाक’ से शुरू होती है और रुकती नहीं है. गांधी और नेहरू का भारत अब ‘लिंचिस्तान’ में बदल दिया गया है." उन्होंने इशारों में कहा कि देश में हिंसा और भीड़ द्वारा कानून अपने हाथ में लेने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन उन पर समान संवेदनशीलता और जवाबदेही नहीं दिखाई जाती. महबूबा मुफ्ती के इस बयान ने राजनीतिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है.

और पढ़ें