Begin typing your search...
कारवार नेवल बेस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने... ... Aaj ki Taaza Khabar: सेवा अगर बदले की उम्मीद में हो तो वह सौदा बन जाती है: मोहन भागवत- पढ़ें 28 दिसंबर की बड़ी खबरें
कारवार नेवल बेस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने INS वाघशीर से भरी उड़ान, स्वदेशी पनडुब्बी पर पहली सॉर्टी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्नाटक के कारवार नेवल बेस पर भारतीय नौसेना की स्वदेशी कलवरी क्लास पनडुब्बी INS वाघशीर पर सवार हुईं. राष्ट्रपति पश्चिमी समुद्री तट पर एक विशेष सॉर्टी पर हैं. इस दौरान भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी भी सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति मुर्मू के साथ मौजूद रहे.
कलवरी क्लास पनडुब्बी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की यह पहली सॉर्टी है. इससे पहले भारत के राष्ट्रपति के तौर पर पनडुब्बी पर सवार होने का ऐसा अनुभव पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने किया था.
