Begin typing your search...
दिल्ली: RSS की संगठनात्मक ताकत पर बोले दिग्विजय... ... Aaj ki Taaza Khabar: सेवा अगर बदले की उम्मीद में हो तो वह सौदा बन जाती है: मोहन भागवत- पढ़ें 28 दिसंबर की बड़ी खबरें
दिल्ली: RSS की संगठनात्मक ताकत पर बोले दिग्विजय सिंह, कांग्रेस की एकता और नेहरू-गांधी परिवार का किया बचाव
दिल्ली में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने RSS की संगठनात्मक क्षमता की सराहना करते हुए कांग्रेस की आंतरिक एकता और नेहरू-गांधी परिवार को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि 'विचारधारा में कोई फर्क नहीं है. हम (कांग्रेस) पूरी तरह एकजुट हैं और नेहरू-गांधी परिवार ऐसा परिवार है, जिसमें दो लोगों ने शहादत दी है. मैं भाजपा द्वारा इस परिवार के भीतर फूट डालने की कोशिशों की कड़ी निंदा करता हूं.”
दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की पहल राहुल गांधी ने जिला स्तर और उससे नीचे से शुरू की है. उन्होंने कहा, “राहुल गांधी ने संगठन को मजबूत करने की यह पहल जिला स्तर से शुरू की है. इसकी प्रक्रिया चल रही है और यह जल्द ही पूरी हो जाएगी.”
