Begin typing your search...
राजस्थान के दौसा में प्लाइवुड फर्नीचर गोदाम में... ... Aaj Ki Taza Khabar: Lawrence Bishnoi गैंग का कनेक्शन भारत सरकार से? कनाडा में RCMP रिपोर्ट में क्या-क्या? पढ़ें 14 जनवरी की बड़ी खबरें
राजस्थान के दौसा में प्लाइवुड फर्नीचर गोदाम में भीषण आग, आसपास के घरों तक फैली लपटें
राजस्थान के दौसा जिले में एक प्लाइवुड फर्नीचर गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि उसकी लपटें गोदाम से सटे आसपास के मकानों की दीवारों तक पहुंच गईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया. फायर ब्रिगेड की टीमें लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हैं. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, वहीं किसी के हताहत होने की सूचना भी सामने नहीं आई है.
