Begin typing your search...
दिल्ली के कालकाजी में दुखद घटना: कपूर परिवार के... ... Aaj Ki Taaza Khabar: जूबिन गर्ग मौत मामले में असम सरकार का दावा: 4 लोगों पर लगा हत्या का आरोप, चार्जशीट दाखिल- पढ़ें 12 दिसंबर की बड़ी खबरें
दिल्ली के कालकाजी में दुखद घटना: कपूर परिवार के तीन सदस्यों ने की सामूहिक आत्महत्या
दिल्ली पुलिस ने बताया कि 12 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 2:47 बजे कालकाजी थाने में एक PCR कॉल मिली, जिसमें आत्महत्या की एक दुखद घटना की सूचना थी. यह घटना जी-70B, कालकाजी के घर से रिपोर्ट हुई, जहां कपूर परिवार के तीन सदस्य फांसी के फंदे से मृत पाए गए.
मृतकों की पहचान अनुराधा कपूर (52) और उनके दो बेटे आशीष कपूर (32) तथा चैतन्य कपूर (27) के रूप में हुई है. मौके से एक नोट मिला है, जिसमें उल्लेख है कि परिवार लंबे समय से अवसाद (डिप्रेशन) से जूझ रहा था, जो संभवतः इस चरम कदम की वजह बना. शवों को आगे की कार्रवाई के लिए AIIMS मोर्चरी भेज दिया गया है, BNSS की धारा 194 के तहत कानूनी प्रक्रिया जारी है. मामले की जांच फिलहाल जारी है.
