10 मिनट से लेकर 14 दिन पहले तक सेट कर सकेंगे मैसेज, WhatsApp के नए फीचर से आसान होगा चैटिंग का काम
जरूरी मैसेज भेजना भूल जाते हैं या किसी खास मौके पर समय से संदेश पहुंचाना चाहते हैं, तो WhatsApp का नया फीचर आपके काम आ सकता है. अब यूजर्स अपने मैसेज को पहले से शेड्यूल कर सकेंगे, ताकि चुनी गई तारीख और समय पर संदेश अपने आप भेजा जा सके. जानिए इस फीचर को इस्तेमाल करने का तरीका.
आप भी जरूरी काम, खास डेट या मैसेज करना अक्सर भूल जाते हैं, तो घबराइए नहीं, व्हाट्सएप अब आपके लिए शेड्यूल करने की फैसेलिटी लेकर आया है, इसके तहत आप अपने जरूरी मैसेज को 10 मिनट से 14 दिन पहले तक शेड्यूल कर सकते हैं. यह फीचर ग्रुप और चैट दोनों पर काम करता है. ये टेक्स्ट मैसेज, वीडियो और फोटो को भा सपोर्ट करता है.
इस फीचर के मुताबिक आप तुरंत मैसेज तैयार कर सकते हैं और आपके द्वारा चुने गए टाइम पर मैसेज भेज सकते हैं. व्हाट्सएप की ओरे से कहा गया है कि मैसेज शेड्यूल करने के फीचर को देने के लिए बहुत सारी रिक्वेस्ट आ रही थी. हालांकि गुगल मैसेज, सिग्नल और टेलीग्राम पर पहले से ही यह ऑब्शन मौजूद है और अब व्हाट्सएप इनके कंपीटीटर की कैटेगरी में आ गया है.
तो आइए जानते है कि मैसेज को शेड्यूल करने का प्रोसेस किया है.
1.सबके पहले एप को खोले, इसके बाद उस व्यक्ति या ग्रुप को चुने जहां आपको चैट भेजनी है.
2. इसके बााद मैसेज टाइप करें
3. सेंड वाले बटन को दबाकर रखें
4. इसके बाद मैसेज भेजने की डेट और टाइम को सेटेल करें
5. इसके बाद जिसे आपने सिलेक्ट किया है उसे कंफर्म करें, यही लास्ट स्टेप है.
इसके बाद आपको जहां पर मेसेज को भेजना है आपका संदेश वहीं पर व्हाट्सएप के जरिए पहुंच जाएगा. हालांकि जिसे आपने मैसेज भेजा है उसे आपका मैसेज जनरल मैसेज की तरह ही दिखेगा. इसके साथ-साथ आप शेड्यूल किए गए मैसेज को एक ही जगह पर पा सकते हैं.लेकिन अगर आप शेड्यूव किया हुआ मैसेज नहीं भेजना चाहते हैं तो इसे भेजने से पहले समय रहते डिलीट करना होगा.




