ओमान के तट के पास सोहर एंकरेज में 11 अक्टूबर को निकारागुआ के झंडे वाले तेल टैंकर MT Petro Dolphin पर ड्रोन हमला हुआ. इस टैंकर पर 11 भारतीय नाविक सवार थे. हमले के बाद दो भारतीय नाविक लापता हैं, जबकि नौ लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है. लापता नाविकों की तलाश के लिए खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है.

Minister of Ports, Shipping and Waterways सर्बानंद सोनोवाल ने इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि स्थानीय तटरक्षक बल (कोस्ट गार्ड) लापता भारतीयों को खोजने के लिए लगातार अभियान चला रहा है. भारत सरकार भी संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है, ताकि बचाव कार्य में हर संभव मदद दी जा सके.

5 प्वाइंट्स में समझें पूरा मामला

1. सोनोवाल ने क्या कहा?

सोनोवाल ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा कि 11 अक्टूबर को MT Petro Dolphin पर सोहर एंकरेज में ड्रोन से हमला किया गया था. उन्होंने आगे बताया, “हमारे नौ भारतीय नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया है, लेकिन दो भारतीय नागरिक अभी भी लापता हैं.”

2. मंत्री ने कहा कि स्थानीय तटरक्षक बल एक्टिवली ऑपरेशन चला रहा है. उन्होंने बताया कि लापता नाविकों को सुरक्षित खोजने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा गया है. सोनोवाल ने कहा, “हम बचाव अभियान में पूरा सहयोग देने और लापता नाविकों को सुरक्षित खोजने के लिए हर संभव कदम उठाने के उद्देश्य से सभी संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय कर रहे हैं.”

3. माना जा रहा है कि यह ईरानी ड्रोन था, जिसने टैंकर पर हमला किया. हालांकि इसको लेकर अभी आधिकारिक बयान नहीं आया है.

4. ओमान की राजधानी मस्कट में मौजूद भारतीय दूतावास ने क्या कहा?

ओमान की राजधानी मस्कट में स्थित भारतीय दूतावास ने भी इस घटना की पुष्टि की है. दूतावास के मुताबिक, जहाज पर सवार 11 भारतीय नाविकों में से दो के लापता होने की खबर है. दूतावास ने कहा कि वह पूरे मामले पर करीब से नजर रख रहा है और संबंधित अधिकारियों के लगातार संपर्क में है.

5. जहाज पर कितने भारतीय सवाल?

पोस्ट में आगे कहा गया है कि जहाज पर सवार 11 भारतीय नाविकों में से दो के लापता होने की खबर है. दूतावास संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है. यह घटना खाड़ी क्षेत्र में व्यावसायिक जहाजों पर हो रहे हमलों और अंतरराष्ट्रीय जहाजों पर काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच हुई है.