मध्य एशिया में हालात अचानक बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं. Kabul में हुए एक भीषण हवाई हमले के बाद, जिसमें अस्पताल समेत कई इलाकों को निशाना बनाया गया और सैकड़ों अफगान नागरिकों की मौत की खबर है, पूरे क्षेत्र में गुस्सा और बेचैनी फैल गई है. इस हमले के बाद Taliban ने कड़ा रुख अपनाते हुए Pakistan के खिलाफ खुली चेतावनी दे दी है, जिससे दोनों के बीच रिश्ते पूरी तरह टकराव की ओर बढ़ते दिख रहे हैं. जो पाकिस्तान कभी 1990 के दशक में तालिबान के उदय का अहम समर्थक माना जाता था, अब वही रिश्ता दुश्मनी में बदलता नजर आ रहा है. आखिर ऐसा क्या हुआ कि दोनों आमने-सामने आ गए? Tehrik-e-Taliban Pakistan (TTP) की इसमें क्या भूमिका है? और क्या यह टकराव किसी बड़े क्षेत्रीय संकट का रूप ले सकता है? इन सभी सवालों के जवाब एक खास बातचीत में विशेषज्ञ Lt. Gen. Sanjay Kulkarni ने विस्तार से दिए हैं, जहां उन्होंने पाकिस्तान के अंदरूनी हालात, सीमा विवाद और बदलते वैश्विक समीकरणों की गहराई से पड़ताल की है.