अगर आप इस फेस्टिव सीजन में नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो अक्टूबर 2026 आपके लिए काफी खास रहने वाला है. इस महीने Honda, Skoda, Toyota से लेकर Audi और Renault तक कई कंपनियां अपने नए या अपडेटेड मॉडल बाजार में उतारने की तैयारी में हैं. SUV, Sedan, Premium Hatchback और Luxury SUV—लगभग हर सेगमेंट में नए विकल्प देखने को मिलेंगे. ऐसे में कार खरीदने से पहले जान लीजिए अक्टूबर में कौन-कौन सी गाड़ियां दस्तक देने वाली हैं और उनमें क्या खास मिलने वाला है.