पहले से रची गई थी हिंसा की साजिश, व्हाट्सऐप ग्रुप और QR कोड से जुटी भीड़; नोएडा पुलिस का बड़ा खुलासा, पाकिस्तान पर क्या कहा?

Noida Violence EXPOSED | Pakistan Connection | Organised Conspiracy | Police Say Malafide Intention

नोएडा हिंसा मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस के अनुसार यह घटना अचानक हुई भीड़ या विरोध नहीं था, बल्कि कथित तौर पर पहले से रची गई साजिश का हिस्सा थी. प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने शुरुआती जांच से जुड़े कई अहम तथ्य साझा किए, जिससे मामले ने नया मोड़ ले लिया है.पुलिस के मुताबिक, भीड़ जुटाने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया। WhatsApp ग्रुप बनाए गए, जिनके जरिए लोगों को जुटाने और गतिविधियों को समन्वित करने की कोशिश की गई. इतना ही नहीं, कथित तौर पर QR कोड का भी इस्तेमाल किया गया, जिसके जरिए लोगों को जोड़ने और आयोजन की जानकारी साझा करने का काम हुआ. इस मामले में पाकिस्तान कनेक्शन भी सामने आया है.


Similar News