दिल्ली-एनसीआर का रियल एस्टेट तेजी से बदल रहा है और इस बदलाव का सबसे बड़ा केंद्र अब नोएडा बनता जा रहा है. गुलशन ग्रुप और Indian Hotels Company Limited के साथ मिलकर इस मेगा प्रोजेक्ट की घोषणा की गई है. करीब ₹1000 करोड़ की लागत से बनने वाला यह प्रोजेक्ट नोएडा एक्सप्रेसवे के सेक्टर 129 में तैयार किया जाएगा, जहां पहले से ही मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और बेहतरीन कनेक्टिविटी मौजूद है.