एग्जाम के बाद दोस्तों के साथ जश्न मनाने निकले कुछ छात्र… लेकिन ये खुशी का पल एक गंभीर घटना में बदल गय. नोएडा के सेक्टर 94 में पानी से भरे एक खुले गड्ढे ने फिर से सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. चार छात्र पार्टी के बाद वहां पहुंचे थे, जहां नहाने के दौरान एक छात्र की गड्ढे में डूबने से मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे इलाके में चिंता का माहौल है और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं.