नीट का पेपर लीक होने और फिर एग्जाम कैंसिल होने से स्टूडेंट्स में काफी मायूसी है. उनका कहना है कि पूरी मेहनत बेकार हो गई है. हमारा पेपर इस बार अच्छा गया था, अब पता नहीं अगली बार कैसा पेपर आएगा. स्टेट मिरर हिंदी से खास बातचीत में नीट की तैयारी कर रहे छात्राओं का कहना है कि गवर्नमेंट की शायद गलती नहीं है,हो भी सकती है पर ये एनटीए की गलती है. लोगों की गलती भी है, क्योंकि वे अपने बच्चों को अच्छे मार्क्स लाने के लिए पैसे देते हैं. वे कहते हैं कि पैसे ले लो, पेपर दे दो. ऐसे में पेपर लीक हो जाता है. स्टूडेंट्स का यह भी कहना है कि उन्हें एनटीए पर भरोसा नहीं है. अब वे एनटीए से कोई एक्सपेक्टेशंस नहीं रखेंगे.