देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG एक बार फिर पेपर लीक के आरोपों को लेकर सुर्खियों में है. 2024 के विवाद के बाद सरकार ने जांच, सुधार और नए कानूनों का दावा किया था, लेकिन 2026 में फिर सामने आए आरोपों ने कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि 2024 और 2026 के बीच आखिर क्या बदला? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों मामलों में क्या कहा, सरकार ने कौन-कौन से कदम उठाए, कितने छात्रों की दोबारा परीक्षा हुई और नए कानून में क्या प्रावधान हैं? आइए पूरी टाइमलाइन और तथ्यों के आधार पर समझते हैं.