लोकसभा में, असदुद्दीन ओवैसी ने चल रही स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया के दौरान एक विस्तृत संवैधानिक सवाल उठाया. उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 95 और 96 का हवाला देते हुए पूछा कि जब स्पीकर को हटाने का नोटिस दिया जाता है, तो क्या स्पीकर उस प्रस्ताव से जुड़े निर्णय लेने या विशेष अधिकार इस्तेमाल करने के लिए कानूनन सक्षम हैं. इसी दौरान उनकी निशिकांत दुबे के साथ बहस भी हो गई.