Lionel Messi: 13 साल की उम्र में छोड़ा घर, बीमारी से लड़े और बने GOAT, ऐसी है फुटबॉल के जादूगर की कहानी

Maidan Khel Mohabbat | Lionel Messi Life Story | Poverty, Illness & Football History
By :  सागर द्विवेदी
Updated On : 25 July 2026 10:20 PM IST

लियोनेल मेसी सिर्फ दुनिया के महानतम फुटबॉलरों में से एक नहीं हैं, बल्कि उनकी कहानी संघर्ष, जुनून, धैर्य और कामयाबी की मिसाल है. अर्जेंटीना के रोसारियो से शुरू हुआ उनका सफर ग्रोथ हार्मोन डेफिशिएंसी जैसी चुनौती, महज 13 साल की उम्र में घर छोड़ने और बार्सिलोना के ऐतिहासिक ‘नैपकिन कॉन्ट्रैक्ट’ से गुजरते हुए फुटबॉल की सबसे बड़ी ऊंचाइयों तक पहुंचा. ‘मैदान, खेल और मोहब्बत’ के इस खास एपिसोड में जानिए मेसी के बचपन के संघर्ष से लेकर बार्सिलोना के सुनहरे दौर, रोनाल्डिन्हो और पेप गार्डियोला के साथ उनके सफर, अर्जेंटीना की दर्दनाक हार, कोपा अमेरिका जीत और आखिरकार FIFA World Cup की ऐतिहासिक ट्रॉफी तक की पूरी कहानी. साथ ही जानेंगे एंटोनेला रोकुजो के साथ उनकी प्रेम कहानी और क्यों मेसी को फुटबॉल की दुनिया में GOAT यानी Greatest of All Time कहा जाता है.


Similar News