पवन खेड़ा ने कहा गया कि कुछ नेताओं पर लगे आरोपों को “alleged” कहकर बचाने की कोशिश की जा रही है, ताकि कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके. साथ ही यह भी आरोप लगाया गया कि विदेशी, खासकर पाकिस्तान से जुड़े कुछ लोगों की मदद ली गई, जो देश की सुरक्षा के लिए खतरा हो सकता है. बयान में यह दावा भी किया गया कि हिमंता के खिलाफ इस पूरे मामले में पहले भी सबूत दिए गए थे, लेकिन तब इसे गंभीरता से नहीं लिया गया. अब नए आरोपों के साथ सरकार से कार्रवाई की मांग की जा रही है. साथ ही यह भी कहा गया कि विदेशों में संपत्ति, KYC दस्तावेज और गोल्डन वीजा से जुड़े मामलों की जांच होनी चाहिए और सच जल्द सामने आएगा.