दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर जारी विवाद के बीच अब SFI नेता और पूर्व JNU छात्रसंघ अध्यक्ष आयशी घोष की गिरफ्तारी का मामला भी सियासी तकरार का मुद्दा बन गया है. दिल्ली पुलिस की टीम जब उन्हें हिरासत में लेने के लिए CPI(M) मुख्यालय AKG भवन पहुंची तो विपक्ष ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाए. मामला इतना बढ़ा कि इसकी गूंज राज्यसभा तक पहुंच गई. विपक्षी सांसदों ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए गृह मंत्री से जवाब मांगा, जिसके बाद सदन की कार्यवाही भी कुछ समय के लिए स्थगित करनी पड़ी. हालांकि, आयशी घोष को फिलहाल गिरफ्तारी से राहत मिल गई है.